42.1 C
Jharkhand
Thursday, April 23, 2026

कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा…

गिरिडीह : गिरिडीह स्थित कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह अचानक फर्नेस ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि समय रहते अलर्ट मिलने से अन्य मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री झारखंड की इकलौती कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री है, जो प्राइवेट प्लेन के मालिक सुरेश जालान के स्वामित्व में है।

हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी मजदूरों को सतर्क किया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने मीडिया को बताया कि फर्नेस में हुए ब्लास्ट की वजह से एक मजदूर झुलस गया है। घायल मजदूर को पहले नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फर्नेस में रॉ मैटेरियल के अत्यधिक गर्म होने से भाप बनी, जिससे दबाव बढ़ा और ब्लास्ट हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि किसी मजदूर की ओर से लिखित आवेदन दिया जाता है, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

spot_img
Video thumbnail
क्या सच मे रामराज मंदिर की नींव में नदी का पानी जा रहा है..? या यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट,कमेंट pls.
00:21
Video thumbnail
अब नही चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी ! धनबाद DC के सामने MLA एवं अभिभावकों ने लगाई आरोपों की झड़ी...
11:40
Video thumbnail
बिजली पानी की समस्या और निजी स्कूलों की लूट की शिकायत रागिनीं सिंह ने उपायुक्त से की ...
02:45
Video thumbnail
भाजपा वाले बंगाल में पिकनिक मनाने जा रहे हैं, मैं भी जाऊंगा और उनको रसगुल्ला खिलाकर भेजूंगा:इरफान
01:29
Video thumbnail
पटना पुलिस ने किया आपराधी का इनकाउंटर,लूट कांड के आरोपी दिलीप को टांग में मारी गयी गोली
02:40
Video thumbnail
धनबाद में महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, इंडी गठबंधन का पुतला दहन
02:55
Video thumbnail
बरवाअड्डा से बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 8चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद
02:27
Video thumbnail
गोविंदपुर:जमीन विवाद में मारपीट के आरोपियों पर नही हुई कार्रवाई,पीड़ित ने दी आंदोलन की चेतावनी...
02:52
Video thumbnail
रामगढ़ में अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की लूट की घटना को दिया अंजाम, ऑनर ने पिस्टल छीना.
01:52
Video thumbnail
सिंगर सतीश दास का यह गाना खूब मचा रहा है धूम, हर शादी विवाह में खूब लग रहे हैं ठुमके...
00:59

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!