38.3 C
Jharkhand
Sunday, June 14, 2026

कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में अवैध भट्टा संचालक समर्थकों और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, छह घायल…

धनबाद: कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार देर शाम अवैध भट्टा संचालक के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना जोगरात पंचायत के रायपाड़ा गांव की है, जहां दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले।
इस झड़प में दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन से चार लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण एकजुट होकर कुमारधुबी ओपी पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। स्थिति को संभालते हुए ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पूर्व मुखिया रींटू पाठक के हस्तक्षेप और समझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में काली पूजा के आयोजन के लिए भट्टा संचालक से चंदा मांगा गया था। चंदा देने से इनकार करने पर पहले नोकझोंक हुई, जिसके बाद भट्टा संचालक के समर्थकों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के पास जंगलों में खुलेआम अवैध खनन और ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे ग्रामीणों की जान को खतरा बना रहता है। उन्होंने पुलिस से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

वहीं, भट्टा संचालक का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनसे रंगदारी की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई और पथराव भी किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
शहिद दारोगा नीरज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई...
01:20
Video thumbnail
मिर्जापुर वेबसीरीज़ फैन्स के लिए अच्छी ख़बर!अब कालीन और मुन्ना भैया का बड़े पर्दे पर दिखेगा भौकाल...!
00:43
Video thumbnail
172 करोड़ की लागत से टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण,बिहार के इस जिले की बदलेगी किस्मत...
02:54
Video thumbnail
गयाजी पहुंच भगवान बुद्ध का दर्शन कर पर्यटन मंत्री ने लिया आशीर्वाद..#GayaJi #Dharma #BuddhaBlessings
01:17
Video thumbnail
धनबाद में कॉपरेटिव सोसायटी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन...
03:24
Video thumbnail
देवड़ी मंदिर पहुंच सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग की पूजा अर्चना,लिया माता का आशीर्वाद...
00:56
Video thumbnail
मुंबई में करेंट लगने से धनबाद के युवक की मौ,त, गांव में पसरा मा,तम
03:12
Video thumbnail
ऋषिभिट्टा पहाड़ी बनी हाथियों की शरणस्थली, चेकडैम में जलक्रीड़ा करते दिखे गजराज
01:25
Video thumbnail
SIR को प्रभावी तरीके से संचालित करवाने के लिए जमुआ में BLA 2 का BJP ने किया आयोजन
03:11
Video thumbnail
DCA आयोजित कर रही है 16 जून से वीमेंस क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप, बेस्ट परफॉर्मर को मिलेगा डिस्ट्रिक
05:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!