30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, भारतीय रेलवे चलाएगा 1500 तक स्पेशल ट्रेनें…

नई दिल्ली: होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनकी संख्या बढ़कर 1500 तक पहुंच सकती है। इन ट्रेनों का संचालन मुख्य रूप से मार्च माह में किया जाएगा।

रेल मंत्रालय ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करना और देश के प्रमुख शहरों व क्षेत्रों के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। सभी रेलवे ज़ोन को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और समयबद्ध परिचालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व मध्य रेलवे सबसे आगे

अलग-अलग रेलवे ज़ोन की बात करें तो होली के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे सबसे आगे है, जो कुल 285 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। वहीं पश्चिम रेलवे पश्चिमी रूटों पर भारी यात्री दबाव को देखते हुए 231 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
मध्य रेलवे द्वारा 209 और दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 160 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

अन्य ज़ोन में भी व्यापक इंतजाम

रेलवे के अनुसार,

  • उत्तर रेलवे में 108
  • उत्तर पश्चिम रेलवे में 71
  • उत्तर मध्य रेलवे में 66

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे में 62-62 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

क्षेत्रीय मांग के अनुसार विशेष व्यवस्था

होली के दौरान

  • दक्षिण पश्चिम रेलवे 47,
  • पश्चिम मध्य रेलवे 43,
  • दक्षिण रेलवे 39 और

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 15 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

इसके अलावा कोंकण रेलवे में 9 तथा पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है।

पिछले वर्ष की तुलना में अधिक तैयारी

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में होली के दौरान भारतीय रेलवे ने 1144 स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप संचालित किए थे। इस वर्ष उससे कहीं अधिक व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
रेल मंत्रालय ने दोहराया कि भारतीय रेलवे देश के प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुचारू यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular