27.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

विश्व कैंसर दिवस पर भावनात्मक जागरूकता पहल, अभिनेत्री आस्था अभय बनीं ब्रांड एंबेसडर…

झरिया(DHANBAD): विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर एक सराहनीय एवं भावनात्मक पहल की गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री आस्था अभय को कैंसर जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में मनोनीत किया गया।

अभिनेत्री आस्था अभय ने बताया कि वह इस अभियान को अपने दिवंगत पिता डॉ. अभय कुमार सिंह को समर्पित कर रही हैं, जिनका निधन कैंसर के कारण हुआ था। उन्होंने कहा कि यह अभियान उनके लिए केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि अपने पिता को दी गई एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा तैयार किए गए कैंसर जागरूकता पोस्टर का लोकार्पण अभिनेत्री आस्था अभय के कर-कमलों द्वारा किया गया। पोस्टर के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर अभिनेत्री ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सही जानकारी और समय पर जांच से इस बीमारी का उपचार संभव है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अपने पिता को कैंसर के कारण खोने का व्यक्तिगत अनुभव ही उन्हें इस अभियान से जुड़ने की प्रेरणा बना। अभिनेत्री ने इस जागरूकता पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया, जिससे संदेश व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच सका। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा का यह प्रयास स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular