25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

लाडो रानी संगठन द्वारा “जॉश 2026 – खेल उत्सव” का सफल आयोजन…

IMG 20260208 WA0043

धनबाद: लाडो रानी संगठन के तत्वावधान में आयोजित “जॉश 2026 – खेल उत्सव” का आयोजन क्रेडो वर्ल्ड स्कूल परिसर में अत्यंत उत्साह, उमंग और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में डॉक्टरों ने बास्केटबॉल, हैंडबॉल, रस्साकशी जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के साथ-साथ हिट द टारगेट, श्रेष्ठ श्रवण, ब्लाइंड गेम्स, फन चैलेंजेज़ एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की।

इन खेलों ने न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि प्रतिभागियों के बीच आपसी सहयोग, टीम स्पिरिट और हंसी-मज़ाक से भरा एक सकारात्मक वातावरण भी तैयार किया। कार्यक्रम में शामिल डॉक्टरों ने बताया कि इस आयोजन से उन्हें मानसिक तनाव से राहत मिली और लंबे समय बाद ऐसा ऊर्जा से भरपूर एवं आनंददायक अनुभव प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. साधना, डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. शिवानी झा, डॉ. नूपुर चंदन, डॉ. मेजर चंदन, डॉ. बी.एन. गुप्ता, डॉ. विभास सहाय, डॉ. नीतू सहाय, डॉ. रीना बरनवाल, डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी, डॉ. धीरज चौधरी, डॉ. यू.एल. विश्वकर्मा, विजय झा, गौतम मंडल, डॉ. अमिता बागची, श्रीमती बबीता राजपूत, डॉ. नीलम, डॉ. अविनाश, डॉ. एम.के. झा, डॉ. कलावती पांडेय, डॉ. साहिल एवं अनंत श्रीकृष्णा सहित अनेक डॉक्टरों एवं समाजसेवियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

लाडो रानी ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. साधना ने अपने संबोधन में कहा,
“आज के दौर में डॉक्टर निरंतर कार्यभार और मानसिक दबाव में रहते हैं। ‘जॉश 2026 – खेल उत्सव’ जैसे आयोजन न केवल शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। हमें प्रसन्नता है कि डॉक्टरों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और साथ ही लाडो रानी ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद बच्चियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य को भी समर्थन दिया। भविष्य में भी हम ऐसे सामाजिक और सकारात्मक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।”

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular