29.3 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

महापौर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल ने किन्नर समाज से लिया आशीर्वाद, श्वेता किन्नर ने समर्थन में की अपील…

धनबाद: धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महापौर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल ने झारखंड किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छम-छम देवी और प्रदेश सचिव श्वेता किन्नर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर किन्नर समाज की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड किन्नर समाज की प्रदेश सचिव एवं झारखंड की पूर्व वोट प्रचारक श्वेता किन्नर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के मतदाता आगामी चुनाव में क्रमांक संख्या 1, चुनाव चिन्ह ‘एयर कंडीशनर’ पर बटन दबाकर अमित कुमार अग्रवाल को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव केवल किसी व्यक्ति को चुनने का नहीं, बल्कि शहर के भविष्य का निर्णय करने का अवसर है। इसलिए मतदाताओं को सोच-समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

श्वेता किन्नर ने कहा कि धनबाद जैसे बड़े शहर को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुने और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने शहर की ज्वलंत समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर अब भी पर्याप्त कार्य होने की आवश्यकता है। कई क्षेत्रों में जलजमाव, खराब सड़कों और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए श्वेता किन्नर ने कहा कि अब समय आ गया है कि शहर की दिशा और दशा सुधारने के लिए युवाओं को नेतृत्व का अवसर दिया जाए। युवाओं में ऊर्जा, नए विचार और आधुनिक सोच है, जो धनबाद को विकास की नई दिशा दे सकती है।

वहीं, अमित कुमार अग्रवाल ने किन्नर समाज के आशीर्वाद को अपने लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। यदि जनता उन्हें अवसर देती है, तो वे पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नगर निगम के मूल उद्देश्य—जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना—को अपनी प्राथमिकता बताया।

इस मौके पर किन्नर समाज के अन्य सदस्य, स्थानीय नागरिक और समर्थक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अधिक से अधिक मतदान करने और विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर सही उम्मीदवार का चयन करने की अपील की।

spot_img
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular