28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

लखीमाता कोलियरी चौक पर भीषण सड़क हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल…

निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के लखीमाता कोलियरी चौक के पास सोमवार की रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सिंदरी साइडिंग से बर्दवान जा रहा एक हाइवा, कोयला लेकर जा रहे दूसरे हाइवा से टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बर्दवान की ओर जा रहा हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान रघु गोस्वामी के रूप में हुई है, जो चौपारण, हजारीबाग का निवासी बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस चौक पर एमपीएल की ओर से आने वाले हाइवा अक्सर यहीं से यू-टर्न लेकर धनबाद की दिशा में मुड़ते हैं। सोमवार को भी एक हाइवा इसी प्रकार धनबाद की ओर मुड़ रहा था, लेकिन चालक ने किसी प्रकार का इंडिकेटर या सिग्नल नहीं दिया। अचानक मोड़ लेने के कारण पीछे से आ रहे हाइवा चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे उससे जा टकराया।

टक्कर के बाद बर्दवान जा रहे हाइवा के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की लापरवाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular