33.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

राजगंज में बच्चा चोरी की अफवाह पर मारपीट, तीन आरोपी भेजे गए जेल…

राजगंज: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद दो युवकों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना राजगंज थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, डब्लू महतो द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। आवेदन में बताया गया है कि रविवार की रात करीब 9:30 बजे डब्लू महतो अपने साले दीपक महतो के साथ टहलते हुए डालूडीह पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने बच्चा चोर होने की अफवाह फैलाते हुए दोनों पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए कतरास स्थित उमाशंकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

मंगलवार को पुलिस ने कांड संख्या 11/2026 दर्ज करते हुए मामले में नामजद तीन आरोपियों — विनय मिस्त्री (56 वर्ष), आकाश तुरी (21 वर्ष) और सोनू तुरी (25 वर्ष) — को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आरोपियों को जेल भेजे जाने के दौरान बड़ी संख्या में उनके परिजन सुबह से ही थाना परिसर में जुटे रहे और उन्हें छोड़ने की मांग करते नजर आए।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!