25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद से जुड़े मुद्दों को विधायक राज सिन्हा ने सदन में उठाया…

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक Raj Sinha ने शनिवार को सदन में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से धनबाद से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया।

विधायक सिन्हा ने पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण, तेतुलमारी–भूली (8 लेन) पथ तथा बरवाड्डा–धनबाद फोरलेन पथ के मध्य स्थित जंक्शन प्वाइंट मेमको मोड़ पर आवश्यकतानुसार सड़क निर्माण की प्रक्रिया में हो रही देरी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार किए जाने के बावजूद अब तक भौतिक प्रतिवेदन के आधार पर प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार नहीं हो पाया है और न ही परियोजना को तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल सकी है। इससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इसके साथ ही सिन्हा ने सदन में Bharatiya Nyaya Sanhita, Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita तथा Bharatiya Sakshya Adhiniyam सहित नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए झारखंड में एक पृथक पुलिस अधिनियम शीघ्र लागू करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी Jharkhand का अपना पुलिस अधिनियम नहीं होना चिंताजनक है और प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए इसे अविलंब अधिनियमित किया जाना आवश्यक है।

विधायक सिन्हा ने सरकार से इन दोनों महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की ताकि क्षेत्रीय विकास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular