17.1 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

रांची स्थित विधायक आवास में गृह प्रवेश समारोह, कई विधायकों व धनबाद महापौर की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी….

IMG 20260316 WA0053

रांची: झरिया की विधायक Ragini Singh के रांची स्थित नए विधायक आवास में आयोजित गृह प्रवेश एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी काफी चर्चित रहा। Jharkhand Legislative Assembly द्वारा आवंटित न्यू विधायक आवास-21, जगन्नाथपुर स्थित परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सत्ता और विपक्ष के कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी देखने को मिली।

कार्यक्रम में झारखंड के वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore, भाजपा सचेतक सह हटिया विधायक Navin Jaiswal, धनबाद विधायक Raj Sinha, पलामू विधायक Alok Chaurasia, विधायक Prakash Ram, बरकट्ठा विधायक Amit Kumar Yadav तथा बेरमो विधायक Kumar Jaimangal Singh सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इसके अलावा कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर धनबाद के मेयर Sanjeev Singh भी अपनी पत्नी एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह के साथ मौजूद रहे।

राजनीतिक दृष्टि से भी अहम रहा आयोजन

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल पारिवारिक या सामाजिक आयोजन भर नहीं था, बल्कि विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी ने इसे राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बना दिया। झारखंड की राजनीति में आपसी संवाद और समन्वय की परंपरा ऐसे आयोजनों से और मजबूत होती है।
विशेष रूप से धनबाद और कोयलांचल क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने यह संकेत दिया कि क्षेत्रीय मुद्दों और विकास को लेकर नेताओं के बीच संवाद बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं।

सामाजिक और राजनीतिक समन्वय का मंच

प्रीतिभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और शुभचिंतक भी शामिल हुए, जिससे यह आयोजन सामाजिक समन्वय का भी एक महत्वपूर्ण मंच बन गया।

इस मौके पर विधायक रागिनी सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, आत्मीयता और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में यह समर्थन उन्हें लगातार ऊर्जा देता रहेगा।

spot_img
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular