44.9 C
Jharkhand
Tuesday, May 26, 2026

राजनीति में आने के बाद पहली बार नीतीश कुमार और निशांत कुमार एक साथ हुए जदयू की इफ्तार पार्टी में आमने-सामने…

पटना: राजधानी पटना के हज भवन में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान एक दिलचस्प और चर्चित नजारा देखने को मिला। नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार पहली बार किसी सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रम में आमने-सामने नजर आए।

बताया जा रहा है कि राजनीति में सक्रिय होने के बाद यह पहला मौका था जब निशांत कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस तरह सीधी मुलाकात हुई। इफ्तार पार्टी में जब नीतीश कुमार पहुंचे, उसी दौरान निशांत कुमार भी वहां मौजूद थे। निशांत टोपी पहने हुए कार्यक्रम में शामिल थे और उनके पास ही मंत्री ज़मा ख़ान भी खड़े थे।

इस दौरान पिता-पुत्र के बीच हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए अपने बेटे से पूछा—“आप भी आए हैं क्या?” इस छोटे से संवाद ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल जाना और कुछ पल साथ बिताए।

इफ्तार पार्टी का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि इसे निशांत कुमार के राजनीतिक सफर की एक अहम शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, इस मुलाकात को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन तस्वीरों ने साफ कर दिया है कि अब बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने की संभावना बन रही है, जहां पिता और पुत्र दोनों सक्रिय भूमिका में नजर आ सकते हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद के बकरी बाजार में बकरों के भाव आसमान छूने लगें हैं...
00:54
Video thumbnail
श्री श्याम बाबा की स्वर्ण जयंती समारोह,भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा करेंगे भी आएंगे
03:05
Video thumbnail
डिग्री कॉलेज जामाडोबा झरिया में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया, सरकार
05:01
Video thumbnail
जोड़ापोखर थाना में बकरीद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक,सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज़र...
02:08
Video thumbnail
गोविंदपुर:बकरीद को ले थाने में शांति समिति की बैठक,हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन का निर्देश...
01:48
Video thumbnail
अचानक निरीक्षण करने झरिया थाना पहुंचे SSP प्रभात कुमार,बकरीद और लंबित कांडों को ले दिया यह निर्देश.
01:37
Video thumbnail
बकरीद के मद्देनजर झरिया-लोदना में शांति समिति की बैठक,बिजली और पेयजल विभाग को ले नाराजगी...
01:23
Video thumbnail
एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा समागम के लिए झारखंड के छात्रों का दल IIT ISM धनबाद से इंदौर IIT हुआ रवाना
03:48
Video thumbnail
धनबाद स्टेशन रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चाट-चिकन और मिठाइयों में मिलावट का बड़ा खुलासा
02:34
Video thumbnail
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 400 बोतल शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार...
02:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!