29.9 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

निरसा में भाकपा माले की दो दिवसीय राज्य कमिटी बैठक शुरू, चुनाव एसआईआर एवं युद्ध जैसे मुद्दे पर भाजपा को घेरा…

निरसा: चार राज्यों में हो रहे चुनाव, एसआईआर के मुद्दे तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के बीच जारी युद्ध जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर रविवार को भाकपा माले निरसा कार्यालय में दो दिवसीय राज्य कमिटी की बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।

बैठक के दौरान एसआईआर के मुद्दे पर विशेष चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-6 और फॉर्म-7 का गलत उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण कई लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों से किसी को वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनावी माहौल में इस तरह की प्रक्रियाओं का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

बैठक में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, प्रदेश सचिव मनोज भट्ट, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, बगोदर पूर्व विधायक बिनोद सिंह, माले नेता हलधर महतो, राज्य कमिटी सदस्य सुषमा मेहता और सभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।

दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, राजनीतिक रणनीति और समसामयिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा किए जाने की बात कही गई।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!