16.8 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह ने कहा- पत्रकारों का सम्मान हमारा संकल्प…

झरिया/ जोड़ापोखर : कोयलांचल पत्रकार संघ के केन्द्रीय कार्यालय शालीमार में रविवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कोयलांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने की, जबकि संचालन चेतनारायण कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजीव सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमहापौर अरुण कुमार चौहान उपस्थित रहे। समारोह में धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें संघ की जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं दीं। महापौर संजीव सिंह ने कहा कोयलांचल पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। संगठन की राह कठिन परिस्थितियों से भरी होती है, लेकिन साथ चलने वाले साथी ही इसे मजबूत बनाते हैं। पत्रकार बंधुओं का सम्मान मेरे लिए हमेशा सर्वोपरि रहेगा। बिना किसी व्यवस्था के भी सच्ची खबर जनता तक पहुंचाना पत्रकारों की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया की पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं। कोयलांचल पत्रकार संघ को जो भी सहयोग संभव होगा, धनबाद नगर निगम की ओर से पूरा किया जाएगा। उपमहापौर अरुण कुमार चौहान ने कहा कोयलांचल पत्रकार संघ द्वारा मुझे सम्मानित करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मेरी शुभकामनाएं। धनबाद नगर निगम को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें पत्रकार बंधुओं का सहयोग अमूल्य रहेगा। ज्ञात हो कि कोयलांचल पत्रकार संघ का चुनाव 29 मार्च को चुनाव समिति की निगरानी में गुप्त मतदान के माध्यम से संपन्न हुआ था। जिसमें संरक्षक चन्द्र देव मिश्रा, अध्यक्ष सुनील सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष काजल राय, महामंत्री मो. मुख़्तार अहमद, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष मो. एहसान अंसारी, अनुशासन समिति अध्यक्ष सन्नी शर्मा निर्वाचित हुए थे। समारोह में पार्षद अलीम अंसारी, पार्षद मुनिलाल रविदास, पार्षद चंदन महतो, पार्षद जय कुमार, पार्षद डॉ. बीरेंद्र यादव, पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सोनू गोराई, यूनियन प्रतिनिधि अनिल सिंह, धर्मेंद्र राय, अमरजीत यादव, झरिया प्रेस क्लब से शैलेंद्र जैसवाल सहित संघ के सभी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular