40.1 C
Jharkhand
Tuesday, April 21, 2026

तरैया के गवन्द्री गांव में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, पांच घायल, छपरा रेफर…

अनियंत्रित बस और बोलेरो के बीच हुई जोरदार टक्कर, बोलेरो के परखच्चे उड़े

ओवरटेक और तेज रफ्तार बन रहा हैं जानलेवा

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही हो गई मौत, अन्य पांच लोग गंभीर रूप से है जख्मी

छपरा: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 मुख्य सड़क पर नन्दनपुर बाजार स्थित नेपाल सिंह हाई स्कूल गवन्द्री के समीप बुधवार को उस वक्त चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ​जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दो व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। छपरा से भी ईलाज के बाद उनलोगों को पटना रेफर कर दिया गया। जहां उनलोगों का ईलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार सभी लोग छपरा से मीना देवी का ऑपरेशन का टांका कटवाकर लौट रहे थे जैसे ही वे लोग नन्दनपुर बाजार स्थित नेपाल सिंह हाई स्कूल गवन्द्री के समीप पहुचे और भागवतपुर जाने के लिए गांव वाले रास्ते की तरफ मुड़े तभी तेज रफ्तार में सीवान से पटना जा रही शाने बिहार कि बस ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो में सवार एक व्यक्ति कि मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक तरैया थाना क्षेत्र के पट्टी पचरौड़ गांव निवासी स्व० राजेंद्र सिंह के 55 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह तथा अमनौर थाना क्षेत्र के मनोरपुर गांव निवासी हरिमाधव सिंह की 42 वर्षीय पत्नी मीना देवी बताई गई है। जबकि घायलों में मनोरपुर गांव निवासी मृतिका के पति हरिमाधव सिंह, पुत्र अमन कुमार तथा मृतिका के भौजाई भगवतपुर गांव निवासी अवधेश सिंह की पत्नी इंदू देवी एवं बोलेरो चालक बिंदेश्वरी रजक के पुत्र कृष्णा रजक शामिल है।

बताया जाता हैं कि मीना देवी का छपरा के निजी अस्पताल में बच्चदानी का ऑपरेशन हुआ था और आज ऑपरेशन के बाद टांका कटवा कर अपने मायके भगवतपुर लौट रही थी। इसी दौरान वे लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। जबकि बस पर सवार यात्री इधर-उधर भागने लगे।

वही घटना के समय मौजूद आस-पास के लोगों ने घायलों को बोलेरो से निकलकर अस्पताल किसी तरफ अस्पताल भेजवाया। जबकि बस की जोरदार टक्कर से मनोज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा उनका शव बोलेरो में ही फंसा रह गया था। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची तरैया थाने कि पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में किया तथा गैस कटर से बोलेरो का गेट काटकर मनोज सिंह के शव को बाहर निकला। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस ने समझा बूझकर सभी को शांत कराया एवं यातायात बहाल कराया। वहीं पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज कर आगे की जांच एवं कार्रवाई में जुट गई।

spot_img
Video thumbnail
नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोक कांग्रेस एवं तमाम विपक्ष ने महिला विरोधी चरित्र उजागर कर दिया:रघुवर दास
07:38
Video thumbnail
जमुआ में मा'सूम मिला कुएं के अंदर,लापता होने की सूचना पुलिस को दी गयी थी पर नही लिया था संज्ञान...
05:34
Video thumbnail
महिलाओं को व्यक्तिगत निखारने,उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए VG पैजेंट्स का हुआ शुभारंभ
03:01
Video thumbnail
कोलकुसमा में न्यूबर्ग प्लस लेबोरेट्री एवं केयर IVF का मेयर संजीव सिंह विधायक रागिनीं ने किया उद्घाटन
04:54
Video thumbnail
महिला विरोधी पार्टी होने का कांग्रेस पर लगा दाग मिटाने के लिए जिला अध्यक्ष ने दी सफाई....
03:47
Video thumbnail
7 साल में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते 10 हजार आदिवासी बेटियों के साथ अत्याचार:रघुनाथ दास
00:52
Video thumbnail
7 साल में सिर्फ घोटाला,हेमंत ने झारखंड को JMM का ATM बना कर रख दिया:रघुनाथ दास का बड़ा हमला
00:51
Video thumbnail
प्रिंस-ढुलु सम्बंध की जांच को DGP को लिखे पत्र की सरकार केंद्रीय एजेंसी से करा लें जांच:संजीव सिंह
01:41
Video thumbnail
केंदुआडीह भुधंसान:धनबाद MP ढुलु महतो का बयान,बेलगड़िया में घर छोटे-छोटे हैं इसलिए लोग जाना नही चाहते!
00:50
Video thumbnail
गरीबों के डॉ मानस कु साहा को गोविंदपुर नागरिक समिति ने दी सच्ची श्रद्धांजलि,प्रतिमा का हुआ अनावरण..
00:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!