झरिया: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर लोदना मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 60 वर्षीय नंदकिशोर साव उर्फ दुर्गा साव और 55 वर्षीय भोला बर्णवाल के रूप में हुई है।
घटना के समय नंदकिशोर ठेले पर सब्जी और भोला फल बेच रहे थे, तभी कार ने दोनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को धनबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद झरिया सिंदरी मार्ग जाम हो गया और लंबा ट्रैफिक लग गया।नंदकिशोर साव पिछले 25 वर्षों से लोदना मोड़ पर सब्जी बेच रहे हैं। उनके तीन बेटी और दो बेटे हैं। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची जोड़ापोखर थाना पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर को शुक्रवार की संध्या 4:30 बजे जब्त कर थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।






















