40.3 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

पश्चिम बंगाल मे होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी ने किया बॉर्डर का दौरा, दिए सघन जांच के निर्देश…

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी सिलसिले में एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार ने झारखंड-बंगाल सीमा से सटे इलाकों का दौरा किया,बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए धनबाद के एसएसपी ने निरसा अनुमंडल अंतर्गत झारखण्ड बंगाल सीमा के डिबुडीह और चिरकुंडा बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने सीमा पर चेकिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।चुनाव आयोग के गाइडलाइन के तहत चेकपोस्ट पर सभी तरह का अवैध गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही इन आउट पॉइंट मे ख़ास कर गाड़ियों कि चेकिंग सही तरीके से किये जाने का निर्देश दिया गया.

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।”
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

फिलहाल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। मौके पर उनके साथ ग्रामीन एसपी मोहम्मद याक़ूब और एसडीपीओ रजत मानिक बाखला सहित निरसा के तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे ।

 

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!