35.9 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

सड़क किनारे खुले में पशु-पक्षी वध पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम…

नगर निकायों को अभियान चलाकर एक माह में आवश्यक सुधार का दिया निर्देश

गढ़वा: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने अनुमंडल क्षेत्र में खुले में मांस, मछली एवं मुर्गा बिक्री तथा सड़क किनारे खुले में बकरी मुर्गा आदि के वध पर सख्ती बरतते हुए गढ़वा नगर परिषद तथा मझिआंव नगर पंचायत को स्पष्ट निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि दोनों शहरी निकायों में अभियान चला कर एक सप्ताह के भीतर सड़कों पर खुले में पशु-पक्षियों के वध एवं उनके अवशेषों के यत्र तत्र फेंकने पर पूर्णतः रोक हेतु प्रभावी पहल सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम ने हिदायत दी कि यह पब्लिक न्यूसेंस का विषय है इसलिए आगामी एक माह की अवधि में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 (पूर्व में CrPC 133) के तहत कार्यवाही आरंभ की जाएगी।

इसी क्रम में एसडीएम ने नगर परिषद के नगर प्रबंधक, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं राजस्व कर्मियों के साथ मझिआंव मोड़ स्थित करीब आधा दर्जन ऐसी ही दुकानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन सभी दुकानों में खुले में ही सैकड़ो मुर्गियों का वध किया जा रहा था तथा सड़क पर भारी मात्रा में पंख, पंजे एवं खून फैला हुआ था, जिससे आमजन को गंभीर असुविधा हो रही थी।

इस पर एसडीएम ने संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पुनः निरीक्षण के दौरान यदि ऐसी स्थिति पाई जाती है तो उनके विरुद्ध सुसंगत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अंचलाधिकारी, गढ़वा को इन दुकानों के भूमि स्वामित्व से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि उक्त दुकानें सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई हैं, तो भूमि अतिक्रमण वाद चलाकर नगर परिषद के समन्वय से उन्हें हटाने/ध्वस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त दोनों नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शहर के मुख्य चौराहों, मंदिरों, पूजा स्थलों एवं विद्यालयों आदि के आसपास संचालित इस प्रकार की दुकानों को या तो नियमानुसार व्यवस्थित और विनियमित करायें अथवा बंद कराएं।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि एक माह के भीतर संतोषजनक सुधार नहीं होने की स्थिति में ऐसी दुकानों के संचालकों के साथ-साथ नगर निकायों के संबंधित कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!