35.9 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

कतरास के सूर्य मंदिर प्रांगण में श्री श्याम मंदिर का भव्य भूमि पूजन एवं संध्या कीर्तन हर्षोल्लास के साथ संपन्न…

IMG 20260424 WA0041

धनबाद: धनबाद कतरास स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में 23 अप्रैल को श्री श्याम शरणम् सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य श्याम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं संध्या कीर्तन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं श्याम भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर नारियल फोड़ते हुए मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में रणविजय सिंह, डॉ. विजय झा एवं वार्ड संख्या 5 की पार्षद निरुपमा देवी शामिल रहीं। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था एवं सफल संचालन में निरुपमा देवी का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

भूमि पूजन अनुष्ठान में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रवण खेतान, सचिव विकास बजानिया तथा कार्यकारिणी सदस्य  पप्पू केडिया, विष्णु नारोलिया एवं संजय गुप्ता ने मुख्य पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। शिलान्यास के उपरांत वृहद सामूहिक हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आहुति दी।
अपने संबोधन में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर कतरास क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होगा। वहीं विधायक शत्रुघ्न महतो ने मंदिर निर्माण हेतु शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

शाम को आयोजित भव्य संध्या कीर्तन कार्यक्रम में सूरजगढ़ दरबार से पधारे हजारीलाल इंदौरिया ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। भजन संध्या में भागलपुर से सुप्रसिद्ध भजन गायक राहुल सोनी, कोलकाता से बालकिशन शर्मा एवं कतरास से पंकज शर्मा ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।

कीर्तन के दौरान ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य निखिल गुप्ता एवं  सुजल गुप्ता ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। संपूर्ण आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंजता रहा।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि यह मंदिर भविष्य में न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाजसेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यों का भी माध्यम बनेगा। ट्रस्ट ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी अतिथियों, भजन गायकों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!