29 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10.10 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार…

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पचम्बा थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान में पुलिस ने कुल 10.10 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक को 23 अप्रैल को सूचना मिली थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र के माथाडीह इलाके में कुछ लोग गांजा की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मौजूद दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद बैग से करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव शंकर साव (कृष्णानगर, पचम्बा) और हरि शंकर राम (कृष्णानगर, पचम्बा) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर महेन्द्र यादव (पेटहण्डी) और कमलेश कुमार सिंह (चित्तरडीह) को गिरफ्तार किया। यहां से भी करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

इस प्रकार कुल 10.10 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पूरे मामले में पचम्बा थाना कांड संख्या 38/26 दर्ज करते हुए NDPS Act 1985 की धारा 20/22/29 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03
Video thumbnail
गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग में बड़ा हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस फिर क्या हुआ जानिए...
00:54
Video thumbnail
धनबाद DRM का रेल जन संवाद,लिया यात्रियों का फ़ीडबैक,किया निरीक्षण,अतिक्रमण देख हुए नाराज़...
05:42
Video thumbnail
धनबाद:बाड़ामुड़ी खटाल!यहां सैकड़ों गोपालक के साथ मवेशी भी रहतें हैं उजाड़ने से पहले बसाने की सोचिए सरकार
08:25
Video thumbnail
धनबाद डीआरएम का रेल जन संवाद कार्यक्रम एवं निरीक्षण लाइव...
02:00

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular