24.5 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

छपरा में भीषण सड़क दुर्घटना में सैन्य अधिकारी की पत्नी की मौत सैन्य अधिकारी और उनके बच्चे बुरी तरह से घायल…

छपरा: सारण में आज छपरा आरा वीर कुंवर सिंह सेतु पर एक ट्रक ने सेना के अधिकारी की कार को जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस टक्कर में सेन अधिकारी गजेंद्र सिंह उनकी पुत्री 15 वर्षीय गुनगुन और पुत्र 11 वर्षीय कार्तिक बुरी तरह से घायल हो गए जबकि पत्नी निर्मला सिंह 44 वर्ष की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई । इस घटना की सूचना पाकर डोरीगंज थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया है ।

फिलहाल गजेंद्र सिंह उनके पुत्र और पुत्री का पटना एम्स में इलाज चल रहा है जबकि पत्नी निर्मला सिंह के शव का पोस्टमार्टम स्थानीय सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इस घटना की सूचना पाकर उनके परिजन भी रीवा मध्य प्रदेश से यहां पहुंचे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गजेंद्र सिंह जो सेना अधिकारी हैं वह बंगाल में पोस्टेड थे और अपने घर रीवा मध्य प्रदेश जा रहे थे। तभी आरा छपरा पुल पर उनकी कर को अज्ञात ट्रक में टक्कर मार दिया।

जिसमें उनकी धर्मपत्नी निर्मल सिंह की मौत हो गई तथा वह स्वयं और तीन बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस घटना की पुष्टि डोरीगंज पुलिस के द्वारा की गई है। परिजनों के अनुसार वे सीधी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और छुट्टी में अपने परिवार के संग कार से सीधी मध्य प्रदेश जा रहे थे तभी सारण जिला के वीर कुंवर सिंह सेतु आरा छपरा पुल पर उनके साथ यह घटना घट गई जिससे कि उनकी पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा वह और उनके दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।

 

 

spot_img
Video thumbnail
PM मोदी का 12 साल बेमिशाल...दिशा सदस्य देवेश तिवारी ने ऐसे गिनाई उपलब्धियां.
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular