22.4 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

“श्रम करो, शर्म नहीं” के संदेश के साथ सिंदरी में मनाया गया मजदूर दिवस, कर्मचारियों का सम्मान…

सिंदरी:आज 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सिंदरी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी समन्वय काउंसिल, सिंदरी के तत्वावधान में अंबेडकर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था—“श्रम करो, शर्म नहीं”।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीम राव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

इस अवसर पर नगर निगम के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अपने विचार साझा करते हुए श्रम के महत्व को रेखांकित किया।

काउंसिल के सलाहकार भोला पासवान ने कहा कि मजदूरों को उनके अधिकार, उचित वेतन और सुरक्षित कार्यस्थल के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। वहीं सलाहकार सुरेश प्रसाद ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, हर मेहनत सम्मान के योग्य है।

महासचिव वी. मुरुगन ने मजदूरों के अटूट परिश्रम को नमन किया, जबकि सचिव रबिंद्र प्रसाद ने कहा कि मजदूरों के बिना किसी भी क्षेत्र में विकास संभव नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1886 में हेमार्केट घटना को भी याद किया गया, जब 8 घंटे के कार्यदिवस की मांग को लेकर ऐतिहासिक आंदोलन हुआ था।

इस आयोजन में सतेन्द्र कुमार मरांडी, जगरनाथ, सुखलाल, शिवलाल, गाजू, शंकर, अनिता देवी, चंदो देवी, ललिता देवी और सबिता देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग कुमार आर्या, प्रकाश कुमार, वुधन राम, राजन कुमार, चंचल, आकाश कुमार, सागर कुमार, मनोज मोदक, राजेश पासवान, राजा राम पासवान और जितेन्द्र शर्मा समेत कई सदस्यों का अहम योगदान रहा।

कुल मिलाकर, यह आयोजन न सिर्फ मजदूरों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गया कि श्रम ही सबसे बड़ा सम्मान है।

spot_img
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular