24.9 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

धनबाद कोल डंप हादसा: स्लरी मलबे में दबे मजदूर, 3 शव बरामद, रेस्क्यू जारी…

धनबाद: धनबाद के पूटकी मूनीडीह क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। BCCL के कोल वाशरी डंप में लोडिंग कर रहे मजदूरों पर अचानक स्लरी कोयले का मलबा गिर गया, जिससे कई मजदूर उसके नीचे दब गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 4 से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय मौके पर एक दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।

हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक 3 मजदूरों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जबकि अन्य मजदूरों की तलाश जारी है। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

प्रशासन और स्थानीय टीम लगातार प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द सभी फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

फिलहाल पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ JPSC से भी मांगा जवाब...
00:47
Video thumbnail
परीक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत देवेंद्र नाथ महतो नेमरा से की,शिबू सोरेन को नमन कर निकल पड़ा कारवा...
00:40
Video thumbnail
धनबाद
05:40
Video thumbnail
अब धनबाद SSP कार्यालय का लुक देख कर रह जाएंगी आंखें खुली की खुली,IG शैलेन्द्र कु.सिन्हा ने आज ही
01:51
Video thumbnail
निरसा में खुलेआम दबंगई,दुकानदार को पिट पीट,कर किया घा,यल....
01:53
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular