26.2 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

निरसा हाईवा परिवहन सहकारी समिति में भ्रष्टाचार के आरोप, सदस्य ने की FIR की मांग…

निरसा: निरसा हाईवा परिवहन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में लंबे समय से चल रहे कथित भ्रष्टाचार, दस्तावेजों की गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर समिति के सदस्य मनु सिंह ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।

मनु सिंह ने सहायक निबंधक, सहकारी समितियों को एक विस्तृत पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि संबंधित समिति या तो भंग हो चुकी है या अवैध रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच सहकारी विभाग द्वारा की जा रही है, इसके बावजूद कुछ पदाधिकारी नियमों के विरुद्ध गतिविधियां चला रहे हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि समिति के पास बाय-लॉज, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, पासबुक, चेक बुक, ऑडिट रिपोर्ट, सदस्य रजिस्टर और मिनट्स बुक जैसे आवश्यक मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि अधिकारी मौखिक रूप से दस्तावेज होने की बात स्वीकार करते हैं, लेकिन उन्हें प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं।

मनु सिंह ने आरोप लगाया कि MPL कोल लॉजिस्टिक के संरक्षण में हाईवा मालिकों को अलग-अलग संगठनों के नाम पर बांटकर आपसी विवाद कराया जा रहा है और उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे लाइन शुरू होने के बाद इस व्यवसाय की स्थिति बेहद खराब हो गई है, जिससे निरसा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।

शिकायत में टैक्स चोरी, फंड के दुरुपयोग और गलत लेखा-जोखा जैसी गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई गई है।

मनु सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 (आपराधिक विश्वासघात), 318 (धोखाधड़ी) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने धारा 33 और 35 के अंतर्गत विशेष जांच और ऑडिट कराने की भी मांग की है।

उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जैसे जुर्माना, पदाधिकारियों को हटाना और समिति को भंग करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 7 से 10 दिनों के भीतर कार्रवाई की जानकारी देने को कहा है, अन्यथा उच्च अधिकारियों और न्यायालय का रुख करने की चेतावनी दी है।

spot_img
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31
Video thumbnail
सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की थकान मिटा रहा यह बंदर,पिया ड्राइवर हो...
01:11
Video thumbnail
धनबाद के डीएवी कोयला नगर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज...
00:47
Video thumbnail
धनबाद थाना में नवनिर्मित पार्क का IG ने किया उद्घाटन,बेहतर पोलिसिंग के लिए SSP के साथ थानेदार की भी
04:07
Video thumbnail
22 kg गांजा के साथ रामगढ़ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार...#Ramgarh #RamgarhPolice
02:28
Video thumbnail
रक्षा बंधन से पूर्व स्कूली बच्चों ने बाईक सवार को रक्षा सूत्र बांध हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ...
04:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular