25.2 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

छपरा व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह APP की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, घर के पास के कुएं से मिला शव…

छपरा: सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में छपरा व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह अपर लोक अभियोजक (APP) पवन कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की अहले सुबह में उनके घर के समीप स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है। मालूम दो दिनों से लापता चल रहे अधिवक्ता का शव मिलने के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई है। वहीं स्थानीय भगवान बाजार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि APP पवन कुमार शुक्रवार की अहले सुबह से ही घर से गायब थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उनकी पत्नी रेणु सिन्हा ने भगवान बाजार थाना में आवेदन देकर किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सारण पुलिस से अपने पति की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई थी। गुमशुदगी रिपोर्ट में बताया गया था कि शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे जब वह उन्हें मुंह धोने के लिए बुलाने बाहर गईं, तब वह वहां मौजूद नहीं थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संबंधित थाने की पुलिस से त्वरित जांच कराई थी।

इस संबंध में एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आसपास के मोहल्लों में छानबीन करते हुए कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला था। इसी दौरान घर के समीप स्थित एक कुएं की तलाशी ली गई, जहां से उनका शव बरामद हुआ है। भगवान बाजार थाने के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पवन कुमार पिछले लगभग एक माह से मानसिक तनाव एवं डिप्रेशन में थे। पुलिस फिलहाल इसे दुर्घटना अथवा आत्महत्या के एंगल से भी देख रही है, हालांकि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद अधिवक्ता संघ तथा न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ JPSC से भी मांगा जवाब...
00:47
Video thumbnail
परीक्षा सुधार यात्रा की शुरुआत देवेंद्र नाथ महतो नेमरा से की,शिबू सोरेन को नमन कर निकल पड़ा कारवा...
00:40
Video thumbnail
धनबाद
05:40
Video thumbnail
अब धनबाद SSP कार्यालय का लुक देख कर रह जाएंगी आंखें खुली की खुली,IG शैलेन्द्र कु.सिन्हा ने आज ही
01:51
Video thumbnail
निरसा में खुलेआम दबंगई,दुकानदार को पिट पीट,कर किया घा,यल....
01:53
Video thumbnail
किसानों को चाहिए गन्ना का सही मूल्य तो चीनी का भाव तो बढ़ेगा भैया, सुनिए बरवाअड्डा बाजार समिति के
03:34
Video thumbnail
झरिया में फिर हुआ भुधँसान तो लोगों का आक्रोश चरम पर पुतला दहन कर जताया विरोध...#Jharia
03:46
Video thumbnail
जलजमाव से कब मिलेगी धनबाद वासियों को निजात,IIT के निकट सड़क तालाब में हो रही तब्दील...
02:16
Video thumbnail
JPSC JSSC परीक्षा सुधार यात्रा को ले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेमरा आने से पूर्व ग्रामीणों ने
00:48
Video thumbnail
देवेंद्र नाथ महतो के विरोध में नेमरा के ग्रामीण हुए लामबंद,गांव में नही घुसने देने की कही बात...
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular