26.7 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

भूमि एवं राजस्व विभाग मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया पदभार ग्रहण…

पटना: पदभार संभालते ही उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार, भ्रष्टाचार पर सख्ती और आम लोगों को राहत देने को लेकर कई बाते की,मंत्री बनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग उनके लिए नया नहीं है। इससे पहले भी वह इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल में करीब 11 हजार कर्मियों की बहाली की गई थी और लंबे समय बाद बिहार में कैथेड्रल सर्वे और रिविजनल सर्वे की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि उस समय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर हालात को संभाला और सर्वे कार्य को पटरी पर लाया गया। मंत्री ने दावा किया कि विभाग ने उस चुनौतीपूर्ण दौर में काफी हद तक सफलता हासिल की।नवनियुक्त मंत्री ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ विभाग है और यह सबसे चुनौतीपूर्ण विभागों में से एक माना जाता है। उन्होंने माना कि एक समय ऐसा भी था जब लोग इस विभाग को “कालकोठरी” तक कहने लगे थे, क्योंकि यहां लोगों को अपने काम कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।दिलीप जायसवाल ने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि जमीन से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा हो और लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुभव पर भरोसा जताते हुए कहा कि पूरी टीम मिलकर विभाग की छवि सुधारने का प्रयास करेगी।

मंत्री ने हाल के दिनों में विभाग में चली हड़ताल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल के कारण पिछले करीब तीन महीनों से विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित था। इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ा। लोगों के दाखिल-खारिज, जमीन विवाद, रसीद कटाने और अन्य जरूरी काम अटक गए थे।उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग के प्रयास से अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और सभी सेवाओं को फिर से सुचारु बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब लोगों के काम समय पर पूरे हों, इसके लिए विभाग लगातार निगरानी करेगा भ्रष्टाचार और विभाग की खराब छवि पर सख्त रुख अपनाते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीचे स्तर पर विभाग की बदनामी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को गलत काम करने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में भी उन्होंने कार्रवाई की थी और इस बार भी भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि राजस्व विभाग आम लोगों के भरोसे पर खरा उतरे और लोगों को पारदर्शी, साफ-सुथरी और तेज सेवाएं मिल सकें।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद थाना में नवनिर्मित पार्क का IG ने किया उद्घाटन,बेहतर पोलिसिंग के लिए SSP के साथ थानेदार की भी
04:07
Video thumbnail
22 kg गांजा के साथ रामगढ़ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार...#Ramgarh #RamgarhPolice
02:28
Video thumbnail
रक्षा बंधन से पूर्व स्कूली बच्चों ने बाईक सवार को रक्षा सूत्र बांध हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ...
04:02
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular