29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

वेतन के लिए तरसते मजदूर, दो वक्त की रोटी पर भी आफत…

निरसा: महीना बदल गया, तारीख बदल गई… लेकिन नहीं बदला तो गोपीनाथपुर कोलफील्ड्स के मजदूरों का नसीब।

निरसा स्थित इसीएल मुगमा क्षेत्र की GCPL कंपनी में काम करने वाले सैकड़ों मजदूर पिछले एक महीने से वेतन के लिए तरस रहे हैं। हालत ये है कि अब रोटी पर भी आफत आ गई है।

ये तस्वीरें हैं गोपीनाथपुर कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड यानी GCPL की। 2 मई से भाकपा माले समर्थकों ने कंपनी के कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाकर ताला जड़ दिया है। नतीजा? ऑफिशियल कामकाज पूरी तरह ठप। और खामियाजा भुगत रहे हैं सैकड़ों मजदूर।

अटेंडेंस क्लर्क सजल पांडेय का कहना है कि बीते 2 मई से भाकपा -माले वालों ने ऑफिस बंद कर रखा है। मैनेजमेंट ने चिट्ठी देकर बोल दिया कि ऑफिस बंद है तो पेमेंट नहीं होगा। एक महीना हो गया, घर कैसे चलाएं? बच्चे की फीस, राशन, दवाई… सब रुक गया।”_ मजदूरों का आरोप है कि राजनीतिक लड़ाई में उन्हें पिसा जा रहा है। GCPL के अधीनस्थ MOBPL के सैकड़ों कर्मी पिछले महीने का वेतन न मिलने से परेशान हैं। 15 दिन बीत गए, लेकिन न प्रबंधन सुन रहा है, न कोई जनप्रतिनिधि।

सजल पांडे ने मीडिया के जरिए निरसा विधायक अरूप चटर्जी से गुहार लगाई है कि मजदूरों के हित में पहल करें और ससमय वेतन दिलवाएं।

 

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular