25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पत्नी हत्या मामले में बंद विचाराधीन कैदी की धनबाद मंडल कारा में संदिग्ध मौत…

धनबाद: धनबाद मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के संग्रामडीह निवासी 27 वर्षीय जीतन रजवार के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी संजोती देवी की हत्या के आरोप में 16 मई से जेल में बंद था।

जानकारी के अनुसार, जेल भेजे जाने के दिन ही जीतन रजवार की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए धनबाद सदर अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।

सोमवार देर रात उसकी तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया की निगरानी के लिए रवींद्र नाथ ठाकुर को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मेडिकल बोर्ड की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मजिस्ट्रेट रवींद्र नाथ ठाकुर और धनबाद थाना के एसआई जेएल शर्मा ने बताया कि मृतक पहले से किसी बीमारी से ग्रसित था। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि 16 मई को जीतन रजवार की पत्नी संजोती देवी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतका के पिता नरेश रजवार के बयान पर गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जीतन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दंपति का एक चार वर्षीय पुत्र भी है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular