18.7 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

“पापा मुझे यहां से ले जाओ…” मौत से पहले पलक की आखिरी पुकार…

मध्य प्रदेश: घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है.पलक की शादी हुए अभी साल भर ठीक से नहीं बीता था कि उसकी संदिग्ध हालात में मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या कहकर रफा-दफा करने में लगे हुए हैं। पिता ने बताया, उसने फोन पर मुझसे कहा था- “पापा मुझे यहां से ले जाओ… ये लोग मुझे मार डालेंगे।”फोन पर पिता से रोते हुए लगाई गुहार

पलक के पिता के मुताबिक, बिटिया ने 12 मई की रात को उन्हें फोन किया और कहा- घर में किसी ने उससे बात नहीं की। उसने तीन दिनों से ठीक से खाना नहीं खाया है। उसने अपने पिता से फोन पर कहा, “पापा, मुझे यहां से ले जाओ। वे कार और सोने की चेन मांग रहे हैं। वे मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं। ये लोग मुझे मार डालेंगे।”

 

फोन कटने के 20 मिनट बाद हो गई मौत

पलक के पिता ने उसे समझाते हुए कहा- वह उसके भाई को घर लाने के लिए भेजेंगे। परिवार के मुताबिक, कॉल के दौरान पलक डरी हुई लग रही थी। वह लगातार रो रही थी। इस बातचीत के लगभग 20 मिनट बाद, उसके पति अमित ने फोन किया। अमित ने बताया कि पलक ने फांसी लगा ली है। यह सुनकर पूरा परिवार हिल गया और हम आज तक इस सदमें से बाहर नहीं आ पाए हैं।

चोट के निशान से परिवार को हत्या का शक

जब उसके रिश्तेदार घर पहुंचे, तो वह पहले ही मर चुकी थी। परिवार ने दावा किया कि उसकी गर्दन, पैरों और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या का शक पैदा हुआ। गुस्साए रिश्तेदारों ने बाद में निष्पक्ष जांच, पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी और फोरेंसिक जांच की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।एयरफोर्स कर्मी से हुई थी शादी

पुलिस और परिवार वालों के मुताबिक, पलक की शादी 14 अप्रैल, 2025 को एयर फोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी अमित रजक से हुई थी। उसके परिवार वालों ने आरोप लगाया कि शादी में सोना, चांदी, मोटरसाइकिल और दूसरी चीजें देने के बावजूद, पति, सास और देवर कार और सोने की चेन की मांग करते रहे।

 

ससुराल वाले कर रहे थे परेशान

उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी के दौरान दी गई फिक्स्ड डिपॉजिट की रसीदें ससुराल वालों ने कैश करा ली थीं। पलक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे बार-बार परेशान किया गया, घर में अकेला रखा गया और खाना भी नहीं दिया गया।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular