30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह आयोजित, राज्यपाल सहित कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल…

बिहार: राजधानी पटना स्थित अधिवेशन भवन के सभागार में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना का चतुर्थ दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यपाल-सह-कुलाधिपति एवं लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के माननीय केंद्रीय मंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।

इसके अलावा बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम, विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल कामेश कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में शिक्षा, अनुसंधान और पशु विज्ञान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular