झरिया: तिसरा थाना क्षेत्र के झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग स्थित सड़क किनारे भूमिगत केबल को दुरुस्त कर क्षेत्र में बिजली बहाल करने की प्रक्रिया में बिजली कर्मी जुटे हुए है।कर्मियों का साफ कहना है कि हम सभी का प्रयास रहता है कि क्षेत्रवासियों को बिजली सुचारु रूप से मिले पर भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफर जल जा रही है।फिर भी बिजली उपभोक्ताओं को बिजली मिले इसके लिए अतिरिक्त कार्य करनी पड़ रही है।इधर बार-बार बिजली गुल होने से परेशान ग्रामीणों ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।स्थानीय नेता नवीन ठाकुर सहित ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में जर्जर तार और ट्रांसफार्मर की खराबी से रोजाना घंटों बिजली कटती है। थोड़ा सा हवा चलती है तो बिजली कट कर दी जाती है।थोड़ा बारिश होने पर बिजली कट कर दी जाती है। अब इस उमस भरी गर्मी और उमस में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल हैं। खेती और छोटे कारोबार भी ठप हो गए हैं। कई बार शिकायत के बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकला। सरकार सिर्फ वादे करती है, जमीन पर काम नहीं दिखता। अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर पहुंचे कनीय अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और जल्द आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।






















