24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Raj Sinha ने डीआरएम से की मुलाकात, दानापुर–कोडरमा ट्रेन को धनबाद तक विस्तार एवं भूली जलनिकासी समस्या के समाधान की उठाई मांग…

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक Raj Sinha ने आज डीआरएम कार्यालय पहुंचकर धनबाद मंडल के डीआरएम Akhilesh Mishra से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रहित एवं जनसुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान विधायक सिन्हा ने दानापुर–कोडरमा ट्रेन संख्या 13233/13234 को धनबाद तक विस्तारित करने की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि ट्रेन के विस्तार से धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगी।

इसके अलावा विधायक सिन्हा ने भूली क्षेत्र में रेलवे द्वारा निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य के दौरान जोड़िया नदी में मिट्टी जमा होने से उत्पन्न समस्या को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने बताया कि नदी में मिट्टी जमा होने के कारण बीसीसीएल की जलापूर्ति पाइपलाइन पानी में डूबी हुई है, जिससे मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने दोनों विषयों पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मानस प्रसून, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, निर्मल प्रधान एवं मनोज मालाकार भी उपस्थित रहे।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद की जनता की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular