30 C
Jharkhand
Saturday, September 19, 2026

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शुभारंभ, सीएम हेमंत सोरेन बोले- सरकार और किसान मिलकर बदलेंगे राज्य की तस्वीर

रांची: राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेले के लोगो का लोकार्पण किया और किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं तथा विभिन्न प्रतिभागियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में टाना भगत परिवारों को चार दुधारू पशुओं के शेड निर्माण के लिए शत-प्रतिशत अनुदान राशि प्रदान की। साथ ही राज्य के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया, पशु चिकित्सक एवं अनुसेवक पदों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए तथा 209 लाभुकों को डिजिटल एआई किट भी प्रदान की।

WhatsApp Image 2026 06 16 at 9.37.49 PM 1

जल संरक्षण और खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की लगभग 80 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए किसानों से जल संरक्षण और जल संचयन पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भूजल का लगातार दोहन हो रहा है और भविष्य में पेयजल तथा सिंचाई जल का संकट गहरा सकता है। ऐसे में किसानों को अपने खेतों और बंजर भूमि में जल संचयन की व्यवस्था विकसित करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिल सके।

WhatsApp Image 2026 06 16 at 9.37.50 PM 1

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंधाधुंध शहरीकरण और विकास कार्यों के कारण पुराने जंगल तेजी से खत्म हो रहे हैं। उन्होंने विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पेड़, पानी और हरियाली केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि पशुधन और मानव जीवन की भी आधारशिला हैं। इसलिए विकास की दौड़ में पर्यावरण संरक्षण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

WhatsApp Image 2026 06 16 at 9.37.51 PM

बिरसा हरित ग्राम योजना को मिली वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की बिरसा हरित ग्राम योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बंजर भूमि पर लगाए गए फलदार पौधों से किसानों की आय बढ़ रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सिमडेगा जिले की जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं द्वारा उत्पादित आम अब लंदन तक निर्यात हो रहा है। यह किसानों और सरकार के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 1.50 लाख एकड़ बंजर भूमि पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया है।

WhatsApp Image 2026 06 16 at 9.37.50 PM

जैविक खेती और किसानों के सम्मान पर जोर

मुख्यमंत्री ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों और हानिकारक पदार्थों के सीमित उपयोग की अपील करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और झारखंड को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिया कि राज्य के प्रगतिशील और आधुनिक तकनीक अपनाने वाले किसानों की मैपिंग की जाए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को “मुख्यमंत्री सम्मान” के तहत सम्मानित किया जाएगा और उन्हें तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur Encounter: सिद्धगोड़ा में पुलिस मुठभेड़, चेन छिनतई आरोपी के पैर में लगी गोली

किसानों के लिए बनेगा विशेष डिजिटल पोर्टल

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को किसानों की समस्याओं, सुझावों और जिज्ञासाओं के त्वरित समाधान के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल विकसित करने का निर्देश दिया। इस पोर्टल के माध्यम से किसान सीधे अपनी बात सरकार और विशेषज्ञों तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और किसानों की साझा जिम्मेदारी से ही कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। “आधी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी और आधी जिम्मेदारी किसानों को उठानी होगी। जब दोनों मिलकर प्रयास करेंगे तो झारखंड के किसानों को कोई हरा नहीं सकता।”

18 जून तक चलेगा कृषि व्यापार मेला

16 से 18 जून 2026 तक आयोजित इस मेले में राज्यभर के प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। मेले में सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के लगभग 200 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां कृषि क्षेत्र से जुड़े नवाचार, तकनीक और आधुनिक उपकरण प्रदर्शित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सुरेश कुमार बैठा, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
भाई बहन के प्रेम का प्रतीक करम महोत्सव का आगाज,जावा नाच कर बहने भाई की सलामती की कर रही प्रार्थना...
00:36
Video thumbnail
गया से कोलकाता जा रही महारानी बस NH 19 बरवाअड्डा में पलटी,आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल, कई गंभीर...
01:06
Video thumbnail
धनबाद में यहां हो रहा है बड़ा फैशन शो,सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पार्टिसिपेट,बॉलीवुड
01:23
Video thumbnail
धनबाद प्रेस क्लब के मानसून खेल महोत्सव में विजेता उपविजेता पत्रकारों से सुनिए कैसा रहा उनका अनुभव...
01:07
Video thumbnail
धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद ने आयोजन को लेकर क्या कहा सुनिए...
00:53
Video thumbnail
R.S.मोड़ कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए चढ़ावे का गंदा खेल,CSC संचालक के आड़ ने कॉलेज कर्मचारियों की
04:27
Video thumbnail
झमाडा के रिटायर्ड कर्मियों के खाते में दो माह से नहीं आई पावना की राशि, MD साहब इन बुजुर्गों पर रहम
03:15
Video thumbnail
बगहा:SP ने ASI और हवलदार को किया निलंबित,पूर्ण शराब बंदी में शराब पीकर हंगामा करते हुए वीडियो हुआ था
01:20
Video thumbnail
जाहेर थान के निकट इस काम को करने से रोका तो युवक की कर दी जमकर पीटाई ,मौके पर सड़क जाम प्रशासन ने
02:37
Video thumbnail
अल्टीमेटम खत्म अब ट्रैफिक डिपार्टमेंट भी NH 19 अतिक्रमण पर करेगी जोरदार कार्रवाई,ट्रैफिक DSP
01:09

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular