धनबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के मौके पर धनबाद में ‘सेवा दिवस’ मनाया गया। धनबाद ज़िला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा और मदद का संदेश दिया। ज़िला अध्यक्ष संतोष सिंह की अगुवाई में हाउसिंग कॉलोनी स्थित धनबाद कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Highlights:
सदर अस्पताल में मरीज़ों के बीच फलों का वितरण
जन्मदिन के जश्न के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल का दौरा किया और सेवा कार्य का संकल्प लिया। वहाँ उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ और सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद से मुलाक़ात की। इसके बाद, अस्पताल में भर्ती मरीज़ों के बीच फल बांटे गए। कार्यकर्ताओं ने मरीज़ों का हाल-चाल भी जाना।
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में धनबाद के कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें बिलकिस खान, संतोष सोरेन, मृत्युंजय सिंह, श्याम कुमार साहू, मो. हारून अंसारी और नागेंद्र कुमार सिंह शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाकर उनका मकसद ज़रूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक ज़िम्मेदारियों को पूरा करने का संदेश देना था।
यह भी पढ़ें: Dhanbad में धंस रही 44.49 करोड़ की सड़क, मोहरीबांध में झरिया-बलियापुर रोड पर खतरा बढ़ा






















