18.7 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

Giridih News: गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का खुलासा, कटिहार से बरामद हुईं दोनों सोने की चेन

Giridih News: गिरिडीह पुलिस ने जिले में चेन स्नेचिंग (झपटमारी) की दो अलग-अलग घटनाओं को सुलझा लिया है और चोरी हुई दोनों सोने की चेन बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

दो थाना क्षेत्रों में हुईं चेन स्नेचिंग की घटनाएं

Giridih News: गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का खुलासा, कटिहार से बरामद हुईं दोनों सोने की चेन

पुलिस के मुताबिक, पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में मंगल मूर्ति विवाह भवन के पास हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। दूसरी घटना टाउन थाना क्षेत्र के बरगंडा पावर हाउस के पास हुई, जहां आरोपी एक अन्य महिला की सोने की चेन छीनकर भाग गए। दोनों मामलों में संबंधित थानों में FIR दर्ज की गईं और जांच शुरू की गई।

SIT की जांच के दौरान मिले अहम सुराग

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने ह्यूमन इंटेलिजेंस, तकनीकी सबूतों और CCTV फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने धनबाद, बोकारो और कटिहार सहित कई जगहों पर छापेमारी की।

कटिहार से बरामद हुईं दोनों सोने की चेन

Giridih News: गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का खुलासा, कटिहार से बरामद हुईं दोनों सोने की चेन

जांच के क्रम में, कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज में स्थित एक आरोपी के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस ने उस जगह से गिरिडीह की दोनों घटनाओं में छीनी गई सोने की चेन बरामद कीं। बरामद चेन का वजन क्रमशः 11 ग्राम और 19 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak Controversy: कौन हैं प्रह्लाद जोशी? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान

आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी

गिरिडीह पुलिस का कहना है कि अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular