29.8 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

Shakib Al Hasan House Attack: शाकिब अल हसन के पैतृक घर पर हमला, पेट्रोल बम से आग लगाने की कोशिश

Shakib Al Hasan House Attack: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा जिले स्थित पैतृक घर पर बुधवार रात हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कुछ उपद्रवियों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंकने के बाद पेट्रोल बम से आग लगाने की कोशिश की। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घर पर पथराव के बाद आग लगाने का प्रयास

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजे मगुरा शहर के केशब मोड़ इलाके में हुई। हमलावरों ने पहले घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया और उसके बाद आग लगाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मगुरा सदर थाना पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन लोग थे। मामले की जांच जारी है और घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

शेख हसीना के कार्यक्रम के बाद हुई घटना

यह घटना उस समय हुई, जब कुछ घंटे पहले शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ एक मीडिया कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया था। हालांकि पुलिस ने अब तक इस हमले को उस कार्यक्रम से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद ही हमले की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: Jhiliya Bridge Diversion: बारिश में बहा कुमारडूबी-मैथन रोड स्थित झिलिया पुल का डायवर्सन, हजारों लोगों का संपर्क टूटा

क्रिकेट के साथ राजनीति में भी रहे सक्रिय

शाकिब अल हसन बांग्लादेश के सबसे सफल क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। वह मगुरा-1 संसदीय सीट से सांसद भी रह चुके हैं। पिछले कुछ समय से वह क्रिकेट के अलावा राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

spot_img
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular