32.3 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

Jhiliya Bridge Diversion: बारिश में बहा कुमारडूबी-मैथन रोड स्थित झिलिया पुल का डायवर्सन, हजारों लोगों का संपर्क टूटा

Jhiliya Bridge Diversion: निरसा विधानसभा क्षेत्र के कुमारडूबी-मैथन रोड स्थित झिलिया पुल निर्माण कार्य के दौरान आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी डायवर्सन मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश में बह गया। डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवागमन ठप, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

डायवर्सन बह जाने के कारण टोटो, ऑटो समेत छोटे वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है। आसपास के गांवों के लोगों, कारखानों में कार्यरत कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले यात्रियों को अब लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के दौरान बनाया गया अस्थायी डायवर्सन शुरू से ही कमजोर था। इसकी गुणवत्ता को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने संवेदक तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) का ध्यान आकर्षित कराया था। उनका आरोप है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, जिसके कारण तेज बारिश में डायवर्सन बह गया और लोगों का संपर्क बाधित हो गया।

Jhiliya Bridge Diversion: बारिश में बहा कुमारडूबी-मैथन रोड स्थित झिलिया पुल का डायवर्सन, हजारों लोगों का संपर्क टूटा

कार्रवाई और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मजबूत वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने तथा मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मुखिया तनवीर आलम, भाकपा (माले) नेता नागेंद्र कुमार और स्थानीय ग्रामीणों ने भी डायवर्सन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

spot_img
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56
Video thumbnail
श्रीमद्भागवत गीता का ऑनलाइन सस्वर वाचन कर धनबाद की आन्या ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में बनाई जगह
01:29
Video thumbnail
धनबाद राजपूत विचार मंच अरुण सिंह गुट का संगठन विस्तार, महाराणा प्रताप भवन जल्द बनकर होगा तैयार...
06:13
Video thumbnail
धनबाद SSP पुलिस की छवि सुधारने के लिए पसीना बहा रहे हैं उधऱ जुआ अड्डा से सिटी हॉक्स पुलिस पर वसूली
01:27
Video thumbnail
पटना:रामकृष्णा नगर फायरिंग और बिहार में बढ़ते अपराध पर PK का CM सम्राट पर फिर हमला...#PK
00:28
Video thumbnail
धनबाद सदर अस्पताल में पार्किंग का उद्घाटन,हेल्थ कैम्प का उपायुक्त ने लिया जायजा...#Dhanbad
04:41
Video thumbnail
14 दिनों की रिमांड पूरी: 2.20 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली भेजे गए जेल
00:37
Video thumbnail
तोहरे भरोसा हे भोलेबाबा कांवर उठैनी हो...भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय कांवर उठा पैदल चली देवघर...
00:47
Video thumbnail
भगवान भोलेनाथ की मनोरम झांकियों के बीच शिवमय हुआ झरिया,गुंजा उठा हर हर महादेव के उदघोष...
02:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular