22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

धनबाद पुलिस केंद्र के नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन, कोयला प्रक्षेत्र पुलिस मीट-2026 में धनबाद बना ओवरऑल चैंपियन

धनबाद: धनबाद पुलिस केंद्र में शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। इसी अवसर पर कोयला प्रक्षेत्र पुलिस मीट-2026 का औपचारिक समापन भी हुआ।

आईजी ने किया नए मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन करने के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों को संबोधित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

कोयला प्रक्षेत्र पुलिस मीट-2026 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और आरक्षियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चयनित विजेता अब राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

धनबाद पुलिस बनी ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद जिला पुलिस ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं बोकारो जिला पुलिस रनर-अप रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: जामाडोबा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर योगेंद्र यादव का सम्मान, कार्यकर्ताओं में उत्साह

धनबाद पुलिस केंद्र के नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन, कोयला प्रक्षेत्र पुलिस मीट-2026 में धनबाद बना ओवरऑल चैंपियन

एसएसपी प्रभात कुमार ने दी शुभकामनाएं

समारोह के दौरान धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

धनबाद पुलिस केंद्र के नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन, कोयला प्रक्षेत्र पुलिस मीट-2026 में धनबाद बना ओवरऑल चैंपियन 1

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular