27.7 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

Ranchi JPSC JSSC Protest: बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्र, विधानसभा मार्च में बढ़ा तनाव

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। राज्य के 24 जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी तिरंगा, पोस्टर और बैनर लेकर विधानसभा मार्च के लिए निकले। छात्रों को पुराने विधानसभा के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी पहली बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए।

छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, बढ़ी भीड़

विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी। पुराने विधानसभा के पास पहली बैरिकेडिंग पर छात्रों और आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। JPSC-JSSC रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और संयम बनाए रखने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को विधानसभा की ओर आगे नहीं बढ़ने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इसके बाद छात्रों ने दूसरी और तीसरी बैरिकेडिंग भी पार कर ली और जगन्नाथपुर मंदिर की ओर बढ़ने लगे। प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे।

तीन लेयर की मानव श्रृंखला बनाकर रोकने का प्रयास

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए JPSC-JSSC रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल ने तीन लेयर की मानव श्रृंखला बनाई। प्रतिनिधिमंडल की ओर से छात्रों से अपील की गई कि यदि भीड़ में कोई असामाजिक तत्व मौजूद हो तो उसकी जानकारी दी जाए, ताकि उसे पुलिस के हवाले किया जा सके। छात्रों ने सड़क पर बैठकर ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और अन्य नारे लगाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मार्च को जगन्नाथपुर मंदिर तक ले जाकर वहां धरना देने की योजना है।

Ranchi JPSC JSSC Protest: बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े छात्र, विधानसभा मार्च में बढ़ा तनाव 1

JSSC CGL को लेकर फंसा गतिरोध

छात्रों के आंदोलन की प्रमुख वजह सरकार और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच वार्ता का बेनतीजा रहना बताया जा रहा है। पिछले दिनों सरकार और छात्रों के बीच तीन दौर की बातचीत हुई थी। इनमें परीक्षा रद्द करने, कथित अनियमितताओं की जांच और परीक्षा व्यवस्था में सुधार सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, JSSC CGL मामले में CBI जांच की मांग को लेकर सहमति नहीं बन सकी। छात्रों की मांग है कि मामले की जांच CBI से कराई जाए, जबकि सरकार की ओर से CBI जांच के अलावा अन्य विकल्पों पर चर्चा की गई है।

प्रमुख मांगों पर ठोस फैसले की मांग

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर स्पष्ट और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी गतिरोध के बाद 10 अगस्त को विधानसभा मार्च का निर्णय लिया गया। फिलहाल पुराने विधानसभा के आसपास बड़ी संख्या में छात्र मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों का रुख जगन्नाथपुर की ओर है। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular