23.9 C
Jharkhand
Thursday, September 24, 2026

Muzaffarpur Accident: मोतीपुर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को मारी टक्कर, BMP जवान की मौत

Muzaffarpur Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतीपुर थाना के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी। हादसे में एक बीएमपी जवान की मौत हो गई, जबकि सब-इंस्पेक्टर समेत दो लोग घायल हो गए। मृतक जवान की पहचान भार्गव भूषण के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पूर्णिया जिले के रहने वाले थे और करीब एक महीने से मोतीपुर थाने में कार्यरत थे।

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना के पास पुलिसकर्मी और अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बीएमपी जवान भार्गव भूषण को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोतीपुर थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और पुरानी बाजार निवासी चाय दुकानदार विनोद कुमार साह भी घायल हो गए।

Muzaffarpur Accident 3

SI और दुकानदार की हालत गंभीर

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और दुकानदार विनोद कुमार साह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है।

Muzaffarpur Accident 2

सब्जी लाने के लिए निकले थे पुलिसकर्मी

डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में थाना के पास ही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो से तीन लोगों को टक्कर मारी। हादसे में एक बीएमपी जवान की मौत हुई है, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर और एक दुकानदार घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीएमपी जवान और सब-इंस्पेक्टर थाना से निकलकर सब्जी लाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

Muzaffarpur Accident 1

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को एसकेएमसीएच भेजे जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की भूमिका को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Muzaffarpur Accident

यह भी पढ़ें: Jhilia Pul Nirsa: झिलिया पुल निर्माण की धीमी गति पर विधायक अरूप चटर्जी नाराज, डायवर्सन और गुणवत्ता को लेकर जताई चिंता

spot_img
Video thumbnail
मैंने थानेदार डीएसपी IPS तक को फटकार लगाई लेकिन एक थानेदार में इतना हिम्मत कहां से आ गया:जयराम महतो
02:37
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो को विधायक जयराम महतो का खुला चैलेंज:बगैर अंगरक्षक बगैर काफ़िला कही किसी वक्त....?
01:19
Video thumbnail
जमशेदपुर सड़क हादसे में मंत्री दीपिका सिंह पांडेय की बेटी तृषा समेत चार काल के गाल मे,CM ने जताया शोक
00:57
Video thumbnail
भूली मोड़ फायरिंग को अंजाम देने वाले शूटर चंदन ठाकुर का धनबाद पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर,चार गिरफ्तार
01:02
Video thumbnail
विनोद बाबू दिशोम गुरु शिबू सोरेन के गुरु थें, उनका सम्मान भी गुरु जी की तरह ही होना चाहिए:जयराम महतो
01:38
Video thumbnail
दिलफेंक प्रिंसिपल की जमकर मरम्मत, छात्रा से मांगा मोबाइल नंबर इनकार पर अंक काटने की दी थी धमकी!
00:41
Video thumbnail
SIR विवाद पर तेजस्वी का केंद्र सरकार पर हमला कहा-बिहार और पश्चिम बंगाल में फिर हो चुनाव
00:46
Video thumbnail
ऐसे थें हमारे विनोद बाबू,लेकिन उनके सपनों का झारखंड बनाना अभी बांकी है:चन्द्रदेव महतो
01:49
Video thumbnail
झारखंड के पितामह बिनोद बाबू को पुष्पांजलि देने लव कुश सेवा संघ के कार्यक्रम में पहुंचे जयराम महतो
00:26
Video thumbnail
जमुई कांड के आरोपी के पिता गिनोरी यादव को हत्या के मामले में पुलिस ने भेजा जेल...
00:18

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular