29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Jharkhand Rain Alert: 9 से 12 सितंबर तक बारिश-वज्रपात, जानें आपके जिले का हाल

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। उत्तर प्रदेश से लौट रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राज्य के मौसम पर पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 12 सितंबर तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चल सकती है। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

9 सितंबर को 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 9 सितंबर को राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इनमें रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की स्थिति बन सकती है।

वहीं, राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रांची में मंगलवार को भी कई जगहों पर छिटपुट बारिश दर्ज की गई।

10 और 11 सितंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 सितंबर को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह और धनबाद में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

इसके अगले दिन यानी 11 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 12 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।

वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

बारिश और वज्रपात के बीच मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को सिमडेगा और रामगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।

सिमडेगा जिले के बांसजोर प्रखंड के कछुपानी गांव में 45 वर्षीय सुनीता डुंगडुंग वज्रपात की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई।

वहीं रामगढ़ जिले के बलसगरा कठरेहवा निवासी 50 वर्षीय नरेश महतो की भी वज्रपात से मौत हुई। बताया गया कि घटना के समय नरेश महतो मवेशी चरा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Bihar MLC Election 2026: BJP के गढ़ पटना शिक्षक सीट पर दिव्या ज्योति को उतार सकता है जन सुराज

रांची में सामान्य से 13 फीसदी ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल अब तक रांची में सामान्य से करीब 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने पर राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आंकड़े में और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular