22.1 C
Jharkhand
Tuesday, November 3, 2026

Chhathi Maiya Song: बिहार की छठ आस्था अब बॉलीवुड में, ‘द वन’ के गाने ने रिलीज होते ही खींचा ध्यान

‘छठी मइयां’ गाने को लेकर श्वेता तिवारी ने सुनाया किस्सा

Chhathi Maiya Song: बिहार की संस्कृति और छठ पर्व से जुड़े रंग अब बॉलीवुड फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ‘छठी मइयां’ सॉन्ग रिलीज होने के बाद चर्चा में है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने इस गाने को लेकर बिहार में दिख रहे उत्साह का जिक्र किया। तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और एकता कपूर की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में श्वेता तिवारी ने बताया कि गाना रिलीज होने के बाद उन्हें एक खास शख्स का फोन आया था। श्वेता के मुताबिक, फोन करने वाले ने कहा कि छठ पर्व को बड़े पर्दे पर देखकर लोग खुश हैं और बिहार में इसे लेकर काफी उत्साह है। श्वेता ने यह भी बताया कि फोन पर उनसे कहा गया कि अगर छठ पर्व को कभी सिनेमा में दिखाया जाना था, तो इसे एकता कपूर ही बड़े पर्दे पर लेकर आएंगी।

छठ को बड़े पर्दे पर देखना तमन्ना भाटिया के लिए रहा खास

फिल्म की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भी बिहार के छठ पर्व को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत की लोककथाओं और परंपराओं में काफी विविधता है, लेकिन उन्हें सिनेमा के माध्यम से बड़े स्तर पर प्रस्तुत करना आसान नहीं होता। तमन्ना ने बताया कि फिल्म के छठ वाले सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें इस पर्व को करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उस दौरान वह भावुक हो गई थीं। अभिनेत्री ने छठ की उस परंपरा का भी जिक्र किया, जिसमें उगते सूरज के साथ डूबते सूरज को भी अर्घ्य दिया जाता है। उन्होंने इसे बिहार की संस्कृति की खास पहचान के तौर पर बताया।

बिहार की संस्कृति और छठ फिल्म की कहानी का हिस्सा

‘द वन’ में बिहार की संस्कृति और छठ पर्व से जुड़े दृश्य कहानी का हिस्सा हैं। ‘छठी मइयां’ सॉन्ग में भी इसी सांस्कृतिक और धार्मिक माहौल को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने के रिलीज होने के बाद बिहार से जुड़े दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान कलाकारों ने छठ से जुड़े अनुभव साझा कर यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें इस पर्व और इसकी परंपराओं को समझने का अवसर मिला।

कई बार बदली फिल्म की रिलीज डेट

‘द वन’ की रिलीज डेट में पहले भी कई बदलाव हो चुके हैं। फिल्म को शुरुआत में 2025 में छठ पूजा के दौरान रिलीज करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद इसकी रिलीज मई 2026 और फिर 28 अगस्त के लिए तय की गई। अब फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। वहीं शोभा कपूर और एकता कपूर इसके निर्माता हैं।

यह भी पढ़ें: JDU Orientation Program: नीतीश कुमार और निशांत कुमार साथ दिखे, JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में जुटे कई बड़े नेता, विधायकों को दी जा रही ट्रेनिंग

सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म पर छठ कनेक्शन की नजर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म में छठ पर्व और बिहार की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को प्रमुखता दी गई है। ऐसे में ‘छठी मइयां’ गाने के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर खास तौर पर बिहार से जुड़े दर्शकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है। अब देखना होगा कि 25 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘द वन’ में बिहार की संस्कृति और छठ पर्व को पर्दे पर किस तरह प्रस्तुत किया गया है।

spot_img
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर JLKM का पलटवार! पुतला दहन के बाद जिला प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कहा?
02:55
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38
Video thumbnail
चंकी पांडेय पहुंचे धनबाद, दिया सोशल मीडिया पर छा जाने का टिप्स...
01:21
Video thumbnail
धनबाद में होमगार्ड बहाली में 30 रिक्त पदों पर बचे हुए अभ्यर्थियों को मौका देने की JLKM ने की मांग
01:48
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल वासियों संग DC से मिलें ढुलु महतो, कहा नही चलेगा बुलडोजर, कांग्रेस JLKM पर बोला हमला
05:40
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को ले आलोचना से नाराज सांसद ढुलू महतो ने JLKM समर्थकों पर ऐसे कसा तंज..
00:24
Video thumbnail
खटाल तोड़ने पर उतारू धनबाद सीओ के नोटिस का जवाब देने अंचल कार्यालय पहुंचे वसंत यादव के साथ यदुवंशीयों
03:23
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular