22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Binod Bihari Mahto Jayanti: पहाड़ों के बीच सजे बिनोद धाम में भव्य आयोजन, चंद्र प्रकाश चौधरी ने रखी विकास की नींव

बिनोद धाम में धूमधाम से मनाई गई विनोद बिहारी महतो की जयंती

Binod Bihari Mahto Jayanti: महान समाजसेवी एवं जननायक बिनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर बुधवार को राजगंज के राजा बांस पहाड़ स्थित बिनोद धाम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बिनोद बिहारी महतो के सामाजिक, शैक्षणिक और झारखंड आंदोलन में योगदान को याद किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

Binod Bihari Mahto Jayanti: पहाड़ों के बीच सजे बिनोद धाम में भव्य आयोजन, चंद्र प्रकाश चौधरी ने रखी विकास की नींव

कार्यक्रम की शुरुआत चंदन, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समारोह के दौरान जनसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वक्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो के विचारों, संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

सांसद ने बाउंड्री वॉल का किया शिलान्यास

समारोह के दौरान गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सांसद मद से बनने वाले बिनोद धाम के बाउंड्री वॉल का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड आंदोलन और राज्य गठन के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया था। क्षेत्र के अधिकारों, शिक्षा और विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि बिनोद बिहारी महतो की स्मृतियों को संरक्षित रखने के उद्देश्य से विनोद धाम में एक भवन और उनकी विशाल आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की योजना है।

पहाड़ों के बीच स्थित बिनोद धाम को विकसित करने पर जोर

चंद्र प्रकाश चौधरी ने बिनोद धाम के प्राकृतिक वातावरण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि चारों ओर पहाड़ों से घिरा यह स्थान बिनोद बिहारी महतो की स्मृतियों को और खास बनाता है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन और सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। सांसद ने स्मारक स्थल के विकास और संरक्षण की दिशा में आगे भी सहयोग का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav Election Commission: चुनाव आयोग पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, PM मोदी और अमित शाह पर लगाए आरोप

बिनोद बिहारी महतो के विचार अपनाने की अपील

कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर किशोर महतो ने की। वहीं आयोजक गिरधारी महतो ने लोगों से बिनोद बिहारी महतो के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने समाज में शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बिनोद बिहारी महतो के आदर्शों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular