22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Vietnam Road Accident: वियतनाम में दर्दनाक हादसा, झारखंड के दो योग शिक्षकों की मौत; शव लाने में जुटे परिवार

बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर वियतनाम गए थे दोनों युवक

Vietnam Road Accident, जमशेदपुर: बेहतर रोजगार की तलाश में वियतनाम गए झारखंड के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची के राजा कुमार और जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर निवासी विनय यादव के रूप में हुई है। दोनों वियतनाम में योग शिक्षक के तौर पर काम कर रहे थे और करीब दो साल से वहीं रहकर अपने परिवार का आर्थिक सहारा बने हुए थे। 25 सितंबर को हुए सड़क हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब परिजन अपने-अपने बेटों के शव भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

योग की क्लास के बाद स्कूटी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को योग की कक्षा खत्म करने के बाद राजा कुमार और विनय यादव स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में राजा कुमार की उसी दिन मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल विनय यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 26 सितंबर को विनय की भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। अब परिजन वियतनाम से शव भारत लाए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

कदमा के शास्त्रीनगर निवासी थे विनय यादव

विनय यादव जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर के रहने वाले थे। करीब दो साल पहले वह योग शिक्षक के रूप में काम करने के लिए वियतनाम गए थे। परिवार के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती शव को जल्द भारत लाना और इससे जुड़ी जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, विनय के शव को भारत लाने में 10 लाख रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है।

राजा ने चार साल तक ली थी योग की ट्रेनिंग

रांची के राजा कुमार ने भी योग का प्रशिक्षण लेकर वियतनाम में इसे रोजगार का माध्यम बनाया था। परिवार के अनुसार, उन्होंने करीब चार वर्षों तक योग की ट्रेनिंग ली थी और इसके बाद वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में काम शुरू किया। परिवार के मुताबिक, राजा नियमित रूप से घर पैसे भेजते थे। विनय भी परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से विदेश में काम कर रहे थे। दोनों युवकों ने योग के माध्यम से विदेश में रोजगार हासिल कर अपने परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की कोशिश की थी।

शव भारत लाने के लिए प्रशासन से मदद की उम्मीद

हादसे के बाद दोनों परिवार शव भारत लाने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। रांची के राजा कुमार के परिवार की ओर से जरूरी राशि और दस्तावेजों की व्यवस्था की जा रही है। राज्य के स्टेट माइग्रेंट वर्कर्स कंट्रोल रूम की प्रमुख शिखा लकड़ा के अनुसार, राजा के परिवार की ओर से शव वापस लाने के लिए करीब 14 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। वहीं, विनय यादव के परिवार की ओर से अभी आवेदन मिलने का इंतजार है। प्रशासन की ओर से दोनों परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल परिजनों की प्राथमिकता दोनों युवकों के शवों को जल्द से जल्द भारत लाना है।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular