24.5 C
Jharkhand
Friday, October 23, 2026

Gopalganj Flood: नेपाल की मूसलाधार बारिश से गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में

नेपाल की बारिश से गोपालगंज में बाढ़ का संकट

Gopalganj Flood: पड़ोसी देश नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर बिहार के गोपालगंज जिले में दिखाई देने लगा है। गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद जिले में बाढ़ का संकट गहरा गया है। बरौली, मांझा और बैकुंठपुर प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। निमुइया पंचायत के सभी वार्ड जलमग्न होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 10 हजार लोग बाढ़ की स्थिति से प्रभावित हुए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत-बचाव का काम तेज किया गया है।

गंडक नदी के बढ़े जलस्तर से बढ़ी चिंता

Gopalganj Flood: नेपाल की मूसलाधार बारिश से गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में

 

नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा है। इसका सीधा असर गोपालगंज के नदी किनारे बसे इलाकों पर पड़ा है। कई गांवों में पानी पहुंचने के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने करीब 24 घंटे पहले क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर प्रभावित इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाई गई है।

विधायक मंजीत सिंह ने बताया अंतरराष्ट्रीय समस्या

Gopalganj Flood: नेपाल की मूसलाधार बारिश से गंडक उफान पर, गोपालगंज के कई प्रखंड बाढ़ की चपेट में

बरौली विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक मंजीत सिंह ने गोपालगंज में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी के उफान पर आने से हर साल इलाके में बाढ़ का खतरा पैदा होता है। विधायक ने इसे ‘अंतरराष्ट्रीय समस्या’ बताते हुए कहा कि इसका स्थायी समाधान नदियों को आपस में जोड़ने से संभव हो सकता है। उनके अनुसार, इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। विधायक के इस बयान के बाद गोपालगंज में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर नदी प्रबंधन और जल निकासी व्यवस्था पर चर्चा फिर तेज हो गई है।

पतहरा-सिहोरवा तटबंध में रिसाव से बढ़ी चिंता

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच पतहरा-सिहोरवा तटबंध पर रिसाव की सूचना से प्रशासन की चिंता बढ़ गई। जानकारी मिलते ही जल संसाधन विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और तटबंध की सुरक्षा में जुट गए। गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. समीर सौरभ और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी समेत वरिष्ठ अधिकारी भी प्रभावित क्षेत्रों और संवेदनशील तटबंधों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि तटबंध की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी तरह की आपात स्थिति से पहले जरूरी कदम उठाए जा सकें।

यह भी पढ़ें: Aurangabad Mob Lynching: औरंगाबाद में युवक की बेरहमी से हत्या, घर में घुसकर पीटने का आरोप; 4 गिरफ्तार

प्रभावित लोगों को ऊंचे स्थानों पर भेजा जा रहा

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। विधायक मंजीत सिंह की ओर से विभिन्न पंचायतों में राहत कार्यों की निगरानी किए जाने की जानकारी दी गई है। प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई जा रही है। अंचलाधिकारी शामा परवीन और थानाध्यक्ष निरंजन कुमार समेत प्रशासनिक एवं पुलिस टीमों के अधिकारी लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं। ग्रामीणों से सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार राहत-बचाव अभियान आगे बढ़ाने की बात कही गई है।

spot_img
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04
Video thumbnail
रेल जन संवाद:DRM ने सुनी यात्रियों से मन की बात,अतिक्रमण, गंदगी औऱ उसके निवारण को ले लगाई फटकार...
02:06
Video thumbnail
नीरज कुमार की उम्मीदवारी पर छोटू सिंह की नाराजगी, संजय झा, उमेश कुशवाहा
02:03
Video thumbnail
गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग में बड़ा हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस फिर क्या हुआ जानिए...
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular