29.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Rajganj Annual Road Race: राजगंज में युवाओं का दिखा जोश, रोड रेस से लेकर लॉन्ग जंप तक हुईं कई प्रतियोगिताएं

राजगंज में वार्षिक रोड रेस, युवाओं ने दिखाया दमखम

Rajganj Annual Road Race: नवयुवक एकता संघ, राजगंज के तत्वावधान में रविवार को आरबीबी हाई स्कूल, राजगंज के मैदान में वार्षिक रोड रेस और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो, गौतम महतो, प्राचार्य प्रमोद कुमार चौरसिया, डॉ. दिलीप और राजगंज मुखिया बंदना चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में बड़ी संख्या में बालक और बालिका प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

5 किलोमीटर रोड रेस में पवन सिंह प्रथम

Rajganj Annual Road Race: राजगंज में युवाओं का दिखा जोश, रोड रेस से लेकर लॉन्ग जंप तक हुईं कई प्रतियोगिताएं

बालक वर्ग की पांच किलोमीटर रोड रेस काको पेट्रोल पंप से शुरू होकर राजगंज हाई स्कूल पहुंची। इस प्रतियोगिता में रांची के पवन सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। आसनसोल के फहीम दूसरे और रांची के जानकी कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में ममता कुमारी ने मारी बाजी

Rajganj Annual Road Race: राजगंज में युवाओं का दिखा जोश, रोड रेस से लेकर लॉन्ग जंप तक हुईं कई प्रतियोगिताएं

बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर रोड रेस धारकिरो मोड़ से शुरू होकर राजगंज हाई स्कूल में समाप्त हुई। इसमें रांची की ममता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंदनकियारी की हीरा सिंह दूसरे और डीगवाडीह की मोनिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

दौड़ के अलावा कई खेल प्रतियोगिताएं

Rajganj Annual Road Race: राजगंज में युवाओं का दिखा जोश, रोड रेस से लेकर लॉन्ग जंप तक हुईं कई प्रतियोगिताएं

वार्षिक आयोजन में पांच और तीन किलोमीटर रोड रेस के अलावा 100 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसके साथ ही लॉन्ग जंप और शॉटपुट सहित बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: Pallav Kumar Mahto SGFI: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में पल्लव का चयन, 100 मीटर दौड़ में 11.35 सेकेंड का समय

युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का संदेश

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वस्थ एवं अनुशासित समाज के निर्माण का संदेश देना था। आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक एकता संघ के सदस्य अशोक, आकाश, अमित, शुभम, राजीव, नितेश, अभिषेक और विवेक सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05
Video thumbnail
MLA जयराम महतो ने पूरी की PHD, अब बेटे को किस रूप में देखना चाहती हैं मां
01:32
Video thumbnail
डॉक्टर बने डुमरी के विधायक जयराम महतो,डॉक्टर जयराम का 11स्कोप पर देखिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
09:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular