29.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Dhanbad Sabzi Mandi Fire: धनबाद की सब्जी मंडी में आधी रात लगी आग, 12 दुकानें राख; 7 लाख से ज्यादा के नुकसान का दावा

Dhanbad Sabzi Mandi Fire, धनबाद: बरवाअड्डा स्थित बड़ाजमुआ सब्जी मंडी में शनिवार रात हुई आगलगी की घटना के बाद रविवार को मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। आग में 12 दुकानदारों की झोपड़ियां पूरी तरह जल गयीं, जबकि बड़ी मात्रा में सब्जियां और अन्य सामान भी नष्ट हो गये। दुकानदारों ने करीब सात लाख रुपये से अधिक के नुकसान का दावा किया है। घटना के बाद दुकानदारों ने बरवाअड्डा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

दुकानदारों ने लगाया जानबूझकर आग लगाने का आरोप

दुकानदारों के अनुसार, शनिवार रात सब्जी खरीदने पहुंचे एक युवक से एक दुकानदार का विवाद हुआ था। दुकानदारों का आरोप है कि विवाद के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर मंडी में आग लगा दी। दुकानदारों के अनुसार, पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की बात भी सामने आयी है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

12 दुकानों का सामान जलकर राख

आगलगी में पवन साव, राजन गुप्ता, समित कुमार साव, जगन साव, लीलू महतो, अजित साव, राजू साव, पानसुखी देवी, वसंती देवी, लखन साव, शिबू मंडल और उमेश साव की दुकानें पूरी तरह जल गयीं। दुकानदारों के अनुसार, दुकानों के साथ उनमें रखी सब्जियां और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गये। उनका कहना है कि इस घटना से उनका पूरा कारोबार प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Outsourcing Employees: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8% वेतन वृद्धि और छुट्टी के मुद्दे पर दिसंबर में होगा प्रदर्शन

सांसद ढुलू महतो ने पीड़ित दुकानदारों से ली जानकारी

रविवार की शाम सांसद ढुलू महतो सब्जी मंडी पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि वे सोमवार को उपायुक्त को आवेदन देकर मुआवजे की मांग करेंगे।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद बरवाअड्डा पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस आग लगने के कारणों के साथ ही घटना में किसी की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है। पुलिस की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण और घटना में किसी की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

spot_img
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05
Video thumbnail
MLA जयराम महतो ने पूरी की PHD, अब बेटे को किस रूप में देखना चाहती हैं मां
01:32
Video thumbnail
डॉक्टर बने डुमरी के विधायक जयराम महतो,डॉक्टर जयराम का 11स्कोप पर देखिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
09:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular