22.4 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

Rajput Vichar Manch Kustor: धनबाद में राजपूत विचार मंच का बड़ा कदम, कुस्तोर शाखा में नई टीम को मिली जिम्मेदारी

Rajput Vichar Manch Kustor: राजपूत विचार मंच की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को 10 नंबर शिव मंदिर में आयोजित की गई। केंद्रीय अध्यक्ष डी.एन. सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक विस्तार देने पर चर्चा हुई। इसी क्रम में कुस्तोर शाखा का गठन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार और समाज के लोगों को एकजुट करने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

डब्लू. सिंह बने कुस्तोर शाखा के अध्यक्ष

केंद्रीय अध्यक्ष डी.एन. सिंह ने डब्लू. सिंह को कुस्तोर शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, रंजय सिंह और निखिल सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुनील सिंह को सचिव, मिथिलेश सिंह को महासचिव और सिट्टू सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कौशल सिंह, संतोष सिंह और विवेक सिंह को भी संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बिट्टू सिंह को मीडिया प्रभारी, रवि सिंह को प्रभारी और बबलू सिंह को कार्यक्रम समिति की जिम्मेदारी दी गई। अन्य सदस्यों को भी अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।

Rajput Vichar Manch Kustor 1

केंद्रीय टीम में भी नई जिम्मेदारियों की घोषणा

बैठक के दौरान केंद्रीय संरक्षण मंडल के लिए मनोज सिंह और मुन्ना सिंह समेत पांच सदस्यों को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं केंद्रीय टीम में चुना सिंह को केंद्रीय सचिव और शशि भूषण सिंह को केंद्रीय अनुशासन प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। बैठक में केंद्रीय महासचिव सुधीर सिंह, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष ददन सिंह, उमेश सिंह, रणविजय सिंह, जयराम सिंह, विनोद सिंह, लक्ष्मण सिंह और प्रमोद सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सचिव अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, प्रवक्ता विवेकानंद सिंह, मीडिया प्रभारी राजू कुमार सिंह, उदय सिंह और धनबाद जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह सहित मंच के कई पदाधिकारी और सदस्य बैठक में शामिल हुए।

पूरे देश में संगठन विस्तार का लक्ष्य

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष डी.एन. सिंह ने कहा कि राजपूत विचार मंच का उद्देश्य केवल धनबाद तक सीमित नहीं है। संगठन पूरे देश में राजपूत समाज को संगठित, मजबूत और एकजुट करने की दिशा में काम करना चाहता है। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार शाखा और वार्ड स्तर तक किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के लोगों को एकजुट कर सामाजिक हित में लगातार काम करने पर जोर दिया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular