22.9 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

Rupi Soren Story: महाजन ने खेत में चलाया हल तो हसुआ लेकर दौड़ीं रूपी सोरेन, जानें पूरा किस्सा

Rupi Soren Story, रामगढ़: झारखंड की राजनीति में लंबे समय तक प्रभाव रखने वाले शिबू सोरेन के संघर्ष की कहानी सिर्फ आंदोलन, जंगल और जेल तक सीमित नहीं रही। इस संघर्ष के दौरान उनके परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाली रूपी सोरेन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिबू सोरेन के आंदोलन और जेल में रहने के दौर में रूपी सोरेन ने परिवार और जमीन से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभाली। उनके जीवन का एक किस्सा उनके साहस और दृढ़ता को सामने रखता है।

शिबू सोरेन जेल में थे, खेत पर पहुंच गया था महाजन

बताया जाता है कि नेमरा में जमीन को लेकर महाजनों का दबाव रहा करता था। इसी दौर में एक दिन बिष्टु साव नाम का महाजन कुछ लोगों के साथ रूपी सोरेन के खेत पर पहुंचा। उस समय शिबू सोरेन जेल में बंद थे। महाजन ने खेत पर जबरन हल चलाकर जमीन जोतना शुरू कर दिया। रूपी सोरेन ने इसका विरोध किया और उसे खेत जोतने से रोकने की कोशिश की।

विरोध नहीं माना तो उठा लिया हसुआ

बताया जाता है कि जब महाजन ने उनकी बात नहीं मानी तो रूपी सोरेन ने धान काटने वाला हसुआ उठा लिया। इसके बाद वह महाजन के पीछे दौड़ पड़ीं। विवरण के मुताबिक, रूपी सोरेन ने महाजन को पकड़ लिया और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद उन्होंने अपनी ननद को आवाज लगाई और उसे पकड़ने के लिए कहा।

ननद के साथ मिलकर महाजन का किया विरोध

किस्से के अनुसार रूपी सोरेन ने अपनी ननद के साथ मिलकर महाजन की पिटाई की। हालात बिगड़ते देख महाजन वहां से भाग निकला। बताया जाता है कि इस घटना के बाद उसने दोबारा उस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की।

यह भी पढ़ें: Chhapra Protest: छपरा में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, SIR के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का प्रदर्शन

शिबू सोरेन के संघर्ष में रूपी सोरेन की अपनी लड़ाई

रूपी सोरेन का यह किस्सा उस दौर की पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों की एक तस्वीर पेश करता है। जब शिबू सोरेन आंदोलन और जेल के कारण घर से दूर रहते थे, तब रूपी सोरेन परिवार के साथ जमीन और अपने अधिकारों की जिम्मेदारी भी संभालती थीं। उनके जीवन से जुड़ी यह घटना बताती है कि शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे परिवार के स्तर पर भी कई चुनौतियां थीं, जिनका सामना रूपी सोरेन ने किया।

लंबे समय से अस्वस्थ थीं रूपी सोरेन

रूपी सोरेन का बुधवार रात रांची के हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से सोरेन परिवार, झामुमो और उनके समर्थकों में शोक का माहौल है। रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके जीवन से जुड़े संघर्ष और साहस के ऐसे किस्से फिर चर्चा में हैं, जो उनके व्यक्तित्व के दूसरे पहलू को सामने लाते हैं।

spot_img
Video thumbnail
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 75 वर्षीय नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, देश भर शोक की लहर
00:34
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular