Saran Teacher Election, छपरा: सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने एनडीए उम्मीदवार आनंद पुष्कर के पक्ष में समर्थन की अपील की। पूर्व मेयर राखी गुप्ता के निवास स्थान पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने शिक्षक मतदाताओं से आनंद पुष्कर को प्रथम वरीयता का मत देने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
Highlights:
शिक्षकों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास में शिक्षकों का योगदान अहम है। शिक्षकों की समस्याओं को सुनना, उनके सुझावों को समझना और उनके मुद्दों पर सकारात्मक संवाद करना आवश्यक है।
शिक्षक संवाद कार्यक्रम में हुई चर्चा
प्रेसवार्ता से पहले मंत्री ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और मतदाताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक समुदाय के विचारों और समस्याओं को समझना तथा उनसे जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करना था। इस दौरान शिक्षकों की अपेक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav Post: ‘जलने वाले जलते रहें’, अनुष्का यादव के बयान के बाद तेज प्रताप का नया पोस्ट
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम
लेशी सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शिक्षक समुदाय के साथ संवाद और उनकी समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा जरूरी है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल’, मुरारी सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, वरुण प्रकाश, इम्तेयाज परवेज और सतीश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: पंकज श्रीवास्तव, छपरा।






















