26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद: विस्थापितों की SNMMCH प्रबंधन और प्रशासन संग वार्ता, 4 फीट रास्ता देने पर बनी सहमति

सुरक्षा के लिए हो रही बाउंड्रीवॉल निर्माण पर विरोध, घंटों चला तनाव, फिर बनी सहमति

धनबाद न्यूज़ | विस्थापन विवाद | SNMMCH न्यूज | जिला प्रशासन धनबाद | बाउंड्रीवॉल विवाद

धनबाद: शाहिद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में गुरुवार को बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर विस्थापित स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के बीच काफी तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कार्य को रुकवा दिया और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से तीखी बहस की। बाद में वार्ता के जरिए समाधान निकाला गया और चार फीट चौड़ा रास्ता देने पर सहमति बनी।

विरोध की मुख्य वजह: जीविका पर संकट

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि SNMMCH अस्पताल की जमीन पहले उनकी रैयती जमीन थी, जिस पर सरकार ने अधिग्रहण के बाद अस्पताल निर्माण कराया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तक उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा या पुनर्वास सहायता नहीं दी गई।

कई विस्थापित स्थानीय लोग अस्पताल परिसर के आसपास छोटी-छोटी दुकानों के ज़रिए अपनी आजीविका चला रहे हैं। ऐसे में यदि अस्पताल प्रबंधन चारों ओर ऊंची बाउंड्रीवाल बना देता है, तो उनके व्यवसाय बंद हो जाएंगे, जिससे उनके सामने जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

प्रशासन और प्रबंधन से की वार्ता की मांग

विरोध कर रहे लोगों ने स्पष्ट कहा कि जब तक जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन विस्थापितों से औपचारिक वार्ता नहीं करते और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक किसी भी तरह के निर्माण को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इस मांग के बाद SNMMCH प्रबंधन को बाउंड्रीवॉल का कार्य अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

यह भी पढ़े : Dhanbad Crime News: गैंगस्टर गिरोह का सदस्य मो. नौशाद आलम हथियार के साथ गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

ADM ने की समाधान की पुष्टि

घंटों की तनातनी के बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विस्थापितों से वार्ता की। वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हुई और प्रशासन ने कुछ रियायतें दीं।

ADM पियूष कुमार ने मीडिया को बताया,

“स्थानीय लोगों की मांगों को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य को फिर से शुरू किया गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए बाउंड्री में चार फीट चौड़ा रास्ता छोड़ा गया है जिससे आवाजाही बनी रहे।”

SNMMCH में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल जरूरी

भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) की गाइडलाइंस के अनुसार, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चारदीवारी का निर्माण आवश्यक है। SNMMCH प्रबंधन इसी दिशा में काम कर रहा था। हालांकि, स्थानीय समस्याओं को नज़रअंदाज़ किए जाने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular